शाहजहांपुर के इटौरा गौंटिया गांव में खेत पर मंगलवार सुबह मैना देवी (22) की गले पर वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने शक के आधार पर भाई शेरू को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि बहन किसी से मोबाइल फोन पर बात करती थी। इसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने गले पर बांका मार दिया था।
एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस की जांच के आधार पर बताया कि खेतीबाड़ी करने वाले मदनपाल की बेटी मैना की दो युवकों से मोबाइल पर बात होती थी। मंगलवार को छोटे भाई शेरू ने मोबाइल फोन पर किसी युवक से बातचीत की रिकार्डिंग सुन ली। इसे लेकर उसका मैना देवी से विवाद हुआ। परिवार वालों के समझाने पर शेरू खेत पर चला गया। सुबह करीब दस बजे मैना खेत पर पहुंची और मोबाइल मांगने लगी।
2 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई ने बदनामी होने की बात कहते हुए समझाने का प्रयास किया। इस पर दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। शेरू ने गुस्से में आकर मैना देवी के गले पर बांके से वार कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।
3 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेत के नजदीक ही आबादी होने के चलते लोगों की नजर शव पर जल्द ही पड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। एसपी राजेश द्विवेदी व एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
4 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मृतका मैना के पिता से पूछताछ की। वह भी गोलमोल बात करते रहे। पुलिस ने शक के आधार पर मैना के पांचों भाइयों को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में शेरू ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
5 of 8
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां के साथ रहती थी मैना
पिता के मुताबिक, उनके दो घर हैं। एक में मैना व बीमार मां रहती थी। पिता और बेटे दूसरे मकान में रहते थे। बेटी, पिता और भाइयों को खाना देने जाती थी।