Bareilly Rain Update : बरेली समेत आसपास के जिलों में जुलाई की शुरुआत से अब तक बारिश का क्रम जारी है। मानसूनी बारिश अब आफत बनती जा रही है। बरेली में शनिवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह करीब सात बजे थमी। जिलेभर में करीब 15 घंटे तक लगातार बारिश हुई, जिससे शहर से देहात तक स्थिति खराब हो गई। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव से स्थिति बिगड़ गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। घरों और दुकानों में पानी भर गया। इसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने तीन दिन और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद धूप निकलने के आसार जताए हैं।
Weather: बरेली में 15 घंटे तक लगातार बारिश, सड़कों पर दिखा सैलाब जैसा मंजर, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन