फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में बारिश से बिगड़े हालात: शहर बन गया तलैया... घरों में भरा गंदा पानी, जलभराव से जूझे लोग

Fri, 05 Jul 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
People facing waterlogging problems due to heavy rains in Bareilly
बरेली में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

बरेली में झमाझम बारिश से घरों में नालों का पानी घुसा तो लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। 24 घंटे से हो रही बारिश से शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के हालात बिगड़ गए। निचले इलाकों के साथ पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया। वहीं बारिश ने नगर निगम के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। दो करोड़ से अधिक के टेंडर का काम दिखाई नहीं दे रहा है। सिविल लाइंस, डीडीपुरम समेत सुभाषनगर, पुराने शहर के सूफी टोला, हजियापुर, घेर जाफर खां, रबड़ी टोला, काजी टोला, कुरैश नगर, बजरिया इनायत गंज, मीरा की पेठ, सतीपुर, बीसलपुर चौराहा, फाईक इंकलेव में जलभराव के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा है।



People facing waterlogging problems due to heavy rains in Bareilly
नाला ओवरफ्लो होने से घर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस स्थित सेमनरी कंपाउंड में बने मकानों में बारिश के दौरान पीछे से गुजर रहा चोक नाला ओवरफ्लो हो गया। इस वजह से सड़कें लबालब हो गईं और मकानों में पानी भर गया। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। 
People facing waterlogging problems due to heavy rains in Bareilly
बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

पॉश इलाके डीडीपुरम समेत मलूकपुर, घेर शेख मिट्ठू, मॉडल टाउन, कृष्णा नगर, जनकपुरी, किला के जखीरा, कटघर, बाकरगंज, स्वाले नगर, नैनीताल रोड, शाहबाद, कोहाड़ापीर इलाके में जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि बारिश हल्की होने के बाद पंपसेट लगे होने और नालों की कुछ स्तर पर सफाई होने के कारण एक घंटे में स्थिति इन इलाकों में समान्य हो गई, लेकिन नालों की कीचड़ और बदबू ने लोगों को काफी परेशानी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
People facing waterlogging problems due to heavy rains in Bareilly
सड़क पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

सेमनरी कंपाउंड में रहने वाले शिव आशीष ने बताया कि नाले की सफाई और बरसात में बैक वॉटर भरने की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों समेत उन्होंने महापौर से भी की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुई बारिश के बाद पहले सड़कों पर पानी भरा और फिर घरों में घुस आया। शुक्रवार सुबह 10 बजे से मकानों में रहने वाले लोग बाल्टियों और पंप सेट से पानी को बाहर निकालने का काम में लग गए थे।

विज्ञापन
People facing waterlogging problems due to heavy rains in Bareilly
जलभराव से जूझे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

मढ़ीनाथ में भी बिगड़ी स्थिति
सुभाषनगर पुलिया का महापौर उमेश गौतम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान नाले के पानी का दो ओर डायर्जन किया था। इसके साथ ही नालों की साफ सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सुभाषनगर पुलिया पर शुक्रवार को नाला उफान पर रहा और सुभाषनगर पुलिया के नीचे जलभराव की स्थिति बनी रही। मढ़ीनाथ रोड पर भी निर्माणधीन सड़क और जलभराव के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed