फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Weather: लंबे इंतजार के बाद राहत की फुहार, आंधी-बारिश के साथ प्री-मानसून का आगाज

Thu, 20 Jun 2024 06:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jun 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Weather updates pre-monsoon begins with thunderstorm and rain in Bareilly
बारिश के दौरान स्कूटी से जाती युवती - फोटो : अमर उजाला

बरेली में माहभर से प्रचंड गर्मी झेल रहे शहरवासियों को बुधवार रात प्री-मानसून की पहली बारिश ने राहत पहुंचाई। गरज, चमक व तेज हवा के साथ बादल घिरे और करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। रात में भी रुक-रुक कर हल्की, तेज बारिश होती रही। बृहस्पतिवार को भी बारिश का संभावना जताई गई है। 



प्री-मानसून के आगाज से महज एक दिन पहले सोमवार को बरेली के इतिहास में जून में तीसरी बार सर्वाधिक गर्म रात दर्ज हुई थी। बीते दो माह में महज आठ दिन बादल मंडराए, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई पर उच्च वायुदाब का क्षेत्र होने की वजह से अनुकूल माहौल नहीं बन सका। लोग भीषण गर्मी का प्रकोप सहते रहे। अस्पतालों में डायरिया, त्वचा, लू के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की कतार लग रही है। 

Weather updates pre-monsoon begins with thunderstorm and rain in Bareilly
बरेली में बुधवार रात हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
कमोवेश यही स्थिति बुधवार को सुबह से शाम तक रही, लेकिन रात नौ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात 10 बजे तेज हवा चली और कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। चंद पलों में घने बादल घिरे और तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग ने तीन दिन तक मौसम अनुकूल बने रहने पर हल्की, तेज बारिश होने और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जताया है।
Weather updates pre-monsoon begins with thunderstorm and rain in Bareilly
बरेली में बुधवार रात हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह सात बजे हल्के बादल मंडराए पर धूल भरी तेज हवा चलने से सुबह नौ बजे तक आसमान साफ हो गया। शाम पांच बजे तक भीषण गर्मी का प्रकोप हावी रहा। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 43.3 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather updates pre-monsoon begins with thunderstorm and rain in Bareilly
बरेली में बुधवार रात में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से प्री-मानसून की बारिश का आगाज हो गया है। बृहस्पतिवार को हल्के, घने बादल मंडराएंगे। 21 जून से फिर राहत भरी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Weather updates pre-monsoon begins with thunderstorm and rain in Bareilly
bareilly weather - फोटो : अमर उजाला
33 केवी लाइन फेल, कई इलाके अंधेरे में डूबे
तेज हवा और बारिश के बीच बुधवार रात शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। हरुनगला और सुभाषनगर उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनें ब्रेक डाउन होने से इन इलाकों में अंधेरा छा गया। तेज हवा के बीच एहतियात के तौर पर भी कुछ फीडरों पर आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रात 11 बजे बारिश थमने के बाद भी देर रात तक शहर में आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed