फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाम बदलकर लूटी अस्मत: लकी खान बनकर की दोस्ती, छह माह तक करता रहा युवती का शोषण, राज खुला तो...

Thu, 19 Jan 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jan 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
victim girl complained of sexual exploitation against the accused youth in the SSP office bareilly
पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला

बरेली में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली है, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। उससे रुपये वसूले। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


 
थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती एक शोरूम में जॉब करती है। पीड़िता ने बताया कि छह महीने पहले शोरूम पर एक लड़का आया था। उसने अपना नाम लकी खान बताया। आरोपी ने असली नाम और धर्म छिपाकर उससे दोस्ती कर ली। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी उसे अपने दूसरे मकान पर ले जाता था। युवती को जब शक हुआ तो उसने युवक के बारे में जानकारी जुटाई। आरोपी की सच्चाई पता चलने पर युवती दंग रह गई। 

victim girl complained of sexual exploitation against the accused youth in the SSP office bareilly
पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी युवक का असली मोहित सक्सेना है। आरोप है कि युवक ने युवती के खाते से पिछले दिनों 74 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। जबकि 75 हजार रुपये उसे नकद दिए थे।
victim girl complained of sexual exploitation against the accused youth in the SSP office bareilly
सांकेतिक तस्वीर
पीड़िता का आरोप है कि उसने जब युवक से अपने रुपये मांगे तो वापस करने से इनकार कर दिया। धमकी दी कि मैंने तेरी गंदी वीडियो बना ली है। मेरे पिता पुलिस में एसआई पद पर हैं। शिकायत की तो वीडियो इंटरनेट पर डालकर तुझे बदनाम कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
victim girl complained of sexual exploitation against the accused youth in the SSP office bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
युवती का आरोप है कि आरोपी ने झूठ बोलकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि आरोपी की धमकी से वह दहशत में है।  
विज्ञापन
victim girl complained of sexual exploitation against the accused youth in the SSP office bareilly
एसएसपी ऑफिस बरेली - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed