फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: सिर पर प्रहार कर की थी फरीदा बेगम की हत्या, कई हड्डी टूटीं, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Thu, 19 Jan 2023 10:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jan 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
elderly woman was killed by hitting her on the head many bones were broken in bareilly
फरीदा बेगम के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बरेली के कोहाड़ापीर में वृद्धा फरीदा बेगम (70) की हत्या सिर पर किसी वजनदार चीज मारकर की गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम में यह साफ हो गया। फरीदा के सिर की हड्डी कई जगह टूटी मिली है। फरीदा इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नफीस की साली थीं। शव-सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद मृतका के दत्तक पुत्र ने अज्ञात आरोपी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



फरीदा बेगम के पति मोइन खान की पहले ही मौत हो चुकी है। संतान न होने पर फरीदा ने अफसय खान उर्फ लकी को गोद ले लिया था। शादी के बाद से अफसय पत्नी के साथ लल्ला मार्केट में रहता था। मां को नाश्ता और खाना देने आता था। मंगलवार शाम फरीदा का शव खून में लथपथ औंधे मुंह पड़ा था। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया तो सिर की हड्डी टूटने और खुले जख्मों से ज्यादा खून बहने से मौत की बात सामने आई है। अफसय ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। उसने रंजिश या संपत्ति विवाद से इनकार किया है।

elderly woman was killed by hitting her on the head many bones were broken in bareilly
मृतका के घर में पुलिस और पड़ोसी लोग - फोटो : अमर उजाला
गौर करने की बात है कि हत्या से पहले फरीदा के कमरे को खंगाला गया था। हालांकि यहां से कोई कीमती चीज गायब नहीं मिली। रंजिश और संपत्ति विवाद के संबंध में भी पुलिस को ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि आशंका है कि कत्ल के पीछे कोई करीबी हो सकता है। 
elderly woman was killed by hitting her on the head many bones were broken in bareilly
फरीदा बेगम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर में वृद्धा का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य खंगाले थे। बुधवार को फॉरेंसिक टीम अधिकारियों से मशविरा करने एसएसपी दफ्तर भी पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
elderly woman was killed by hitting her on the head many bones were broken in bareilly
मृतका के घर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रेमनगर पुलिस ने फरीदा के घर के पास स्थित मस्जिद के मुतवल्ली समेत कई लोगों से जानकारी जुटाई। पहले चर्चा थी कि फरीदा पर काफी संपत्ति है। उन्होंने कुछ संपत्ति मस्जिद के लिए दान दी है। हालांकि प्रारंभिक जांच में इसके साक्ष्य नहीं मिले। 
विज्ञापन
elderly woman was killed by hitting her on the head many bones were broken in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देखी है। मामला हत्या जैसा ही है। किसने और किस कारण से वृद्धा की हत्या की यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed