फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहांपुर हादसा: लहराता हुआ आ रहा था ट्रक, काल बनकर मैजिक पर गिरा, केबिन में थीं शराब की बोतलें

Wed, 28 Aug 2019 09:37 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Aug 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News road accident in Shahjahanpur Bottles of liquor found in truck cabin
मैजिक पर गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह मैजिक और टेंपो पर सवार लोग जा रहे थे तो  सीतापुर से शाहजहांपुर के जमुका की ओर लहराता आ रहा ट्रक काल बनकर उन लोगों पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूर से जब ट्रक पर नजर पड़ी तो वह लहराता हुआ बड़ी तेजी से सीतापुर की ओर से शाहजहांपुर की ओर आ रहा था। पलक झपकते ही देखा कि ट्रक ने आगे चल रहे टेंपो को साइड से टक्कर मारी और सड़क के दूसरी तरफ चला गया। 
Uttar Pradesh News road accident in Shahjahanpur Bottles of liquor found in truck cabin
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
चालक ने ट्रक को बीच रोड पर लाने की कोशिश की, तो ट्रक एक बार फिर बीच रोड से किनारे पहुंच गया। इधर-उधर करते हुए चालक जब तक ट्रक को नियंत्रित करता, तब तक सामने से मैजिक आ गई और ट्रक अचानक उस पर पलट गया। ट्रक पलटते समय पीछे से टेंपो भी आ गया जो पलट रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में कुछ यात्री ट्रक के नीचे दबे पड़े थे, तो कुछ मैजिक और टेंपो में फंसे थे। 
Uttar Pradesh News road accident in Shahjahanpur Bottles of liquor found in truck cabin
ट्रक में मिली शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
लोग यात्रियों को बचाने में जुट गए। इतने में ट्रक चालक मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोग घायलों को ट्रक में फंसे होने की उम्मीद जब ट्रक के अगले शीशे के पास पहुंचे तो देखा कि केबिन में शराब की बोतलें पड़ी थीं। जिन्हें पुलिस ने बाद में ग्रामीणों के कहने पर बरामद भी कर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी। इसीलिए ट्रक लहराता हुआ आ रहा था और चालक का ट्रक से नियंत्रण खो गया, लेकिन उसकी शराब की इस लत ने एक साथ 17 लोगों की जिंदगी निगल लीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh News road accident in Shahjahanpur Bottles of liquor found in truck cabin
पलटा हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह थाना रोजा इलाके में जमुका दोराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक टेंपो में टक्कर मारने के बाद सामने से आ रही मैजिक पर पलट गया। जिससे मैजिक में सवार पिता-पुत्री समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। मौका पाकर ट्रक चालक भाग गया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: शाहजहांपुर में बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को मारी टक्कर, 17 की मौत
विज्ञापन
Uttar Pradesh News road accident in Shahjahanpur Bottles of liquor found in truck cabin
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम फाइनेंस अमरपाल सिंह इसकी जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। हादसे में मरने वाले शाहजहांपुर के लोगों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद के लिए संस्तुति की जाएगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed