फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election Phase 2: यूपी की 55 सीटों पर वोटिंग जारी, तस्वीरों में देखें मतदाताओं का उत्साह

Mon, 14 Feb 2022 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान जारी है। शाहजहांपुर में बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान कोविड नियमों का भी पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Election 2022 Phase two photos of election going on in nine districts of Uttar pradesh
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के नौ जिलों में 55 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। शाहजहांपुर में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए युवा, महिलाएं, बुजुर्ग अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। कई जगह तो लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस दौरान कोरोना नियमों का भी ख्याल रखा जा रहा है। कई लोग परिवार सहित वोटिंग के लिए पहुंचे हैं। शाहजहांपुर की छह सीटों पर लगभग 22 लाख मतदाता मतदान करेंगे। देखें तस्वीरों में मतदाताओं का उत्साह...
UP Election 2022 Phase two photos of election going on in nine districts of Uttar pradesh
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर शहर में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह सात बजे ही मतदान के लिए पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि विकास ही भाजपा की जीत का आधार बनेगा। पहले चरण की वोटिंग ने ही विपक्षियों को परास्त कर दिया। अब दूसरे चरण में भी विरोधी परास्त होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मतदान करने की अपील भी की।
UP Election 2022 Phase two photos of election going on in nine districts of Uttar pradesh
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
बुद्धि विहार आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में वोट डालने पहुंची युवतियां
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 Phase two photos of election going on in nine districts of Uttar pradesh
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
यूपी के दूसरे चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथ पर वोटिंग के लिए जाते हुए बुजुर्ग।
विज्ञापन
UP Election 2022 Phase two photos of election going on in nine districts of Uttar pradesh
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जिले के कुर्रिया ढोढ़ो गांव में पूरे परिवार ने एक साथ वोट डाला।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed