फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेठ बने कसाई: बड़े भाई की कमाई में मांग रहे थे हिस्सा, इनकार किया तो छोटे की गर्भवती पत्नी और साली को मार डाला

Thu, 13 Oct 2022 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Oct 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
Two Brothers killed their younger brother wife and sister-in-law with an ax In Badaun
budaun murder - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के दहगवां के शेखूपुरा गांव में दो भाइयों ने अपने छोटे भाई की पत्नी और साली की कुल्हाड़ी से काटकर इसलिए हत्या कर दी कि उनका बड़ा भाई उन्हें अपनी कमाई खिला रहा था। वह बड़े भाई को धमकी दे चुके थे कि या तो वह अपनी कमाई उन्हें दे या फिर वह दो-चार को मारकर ही जेल जाएंगे। लज्जावती अपने जेठ को बचाना चाहती थी। इसलिए उसने जेठ को घर से बाहर भगा दिया था। हत्यारोपी अपने बड़े भाई को तो नहीं तलाश पाए, लेकिन उन्होंने लज्जावती और उसकी सात साल की बहन की हत्या कर दी। शेखूपुरा निवासी कमल सिंह पांच भाइयों में सबसे छोटा है। सबसे बड़ा रमेश है। उसकी शादी नहीं हुई है। उससे छोटा देशराज उर्फ जंडैल, उससे छोटा बहोरी और उससे छोटा भगवती है। पांचों भाई अलग-अलग रहते हैं। बड़े भाई रमेश ने बताया कि वह मजदूरी करके रुपये कमाता है। वह पहले देशराज और बहोरी के साथ साझे में रहता था, लेकिन उनकी पत्नियां कभी खाना देतीं तो कभी नहीं देतीं थीं।
Two Brothers killed their younger brother wife and sister-in-law with an ax In Badaun
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इससे रमेश उनसे हमेशा के लिए अलग रहने लगा। दो साल पहले कमल की शादी हुई तो उसकी पत्नी लज्जावती खाना बनाकर देने लगी थी। देशराज और बहोरी शराब पीने के आदी हैं। वह चाहते थे कि रमेश अपनी कमाई लाकर उन्हें दे, लेकिन रमेश उनकी बातों में नहीं आ रहा था। 

Two Brothers killed their younger brother wife and sister-in-law with an ax In Badaun
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात जब दोनों आरोपी भाई देशराज और बहोरी अपने घर में हंगामा कर रहे थे, तभी उन्होंने एलान किया था कि वह आज रमेश को ठिकाने लगाकर ही रहेंगे। वे उसे खोजते हुए कमल सिंह के घर पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले लज्जावती ने रमेश को अपने घर से भगा दिया था। 
ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Two Brothers killed their younger brother wife and sister-in-law with an ax In Badaun
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लज्जावती को आशंका थी कि दोनों आरोपी रमेश को मार सकते हैं, पर उससे नहीं बोलेंगे, लेकिन दोनों हत्यारोपियों के सिर पर खून सवार था। उन्होंने लज्जावती और उसकी छोटी बहन मंजू की ही हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed