फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमले के बाद दिशा पाटनी के घर पहुंची पुलिस, वजह है एक साल पुरानी वारदात; पढ़ें मामला

Mon, 19 Oct 2026 08:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 08:55 PM IST
सार

राजस्थान व हरियाणा से आए लॉरेंस गैंग से जुड़े शूटरों ने ही साल भर पहले बरेली में दिशा पाटनी के घर हमला किया था। इनमें से दो शूटरों को एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। जबकि तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
tiger shroff firing disha patani bareilly police review house security
टाइगर श्रॉफ पर फारिंग के बाद दिशा पाटनी के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के बाद शहर में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की गई। औचक निरीक्षण में सीओ सिटी प्रथम को व्यवस्था संतोषजनक मिली, निगरानी लगातार रखने का निर्देश दिया गया।

Trending Videos
tiger shroff firing disha patani bareilly police review house security
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजस्थान से पकड़े गए हमलावर
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में कार से जाते वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। तीन आरोपी राजस्थान में गिरफ्तार कर लिए गए हैं जो कम उम्र के लड़के बताए जा रहे हैं। इस घटना की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। 

tiger shroff firing disha patani bareilly police review house security
दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग (लाल घेरे में छर्रे के निशान) - फोटो : अमर उजाला

साल भर पहले दिशा के घर हो चुका हमला
राजस्थान व हरियाणा से आए लॉरेंस गैंग से जुड़े शूटरों ने ही साल भर पहले बरेली में दिशा पाटनी के घर हमला किया था। इनमें से दो शूटरों को एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। जबकि तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बरेली शहर में होटल में रुककर शूटरों ने चौपुला स्थित दिशा पाटनी के घर की रेकी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff firing disha patani bareilly police review house security
जगदीश सिंह पाटनी का घर - फोटो : अमर उजाला

घर पर पांच पुलिसकर्मी तैनात
मुंबई की घटना और लॉरेंस गैंग से तार जुड़ने के बाद उच्च स्तर से मिले अलर्ट के बाद एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने दिशा पाटनी के घर सुरक्षा का निरीक्षण किया। पाया गया कि घर पर पांच पुलिसकर्मियों की सुरक्षा तैनात है। 

विज्ञापन
tiger shroff firing disha patani bareilly police review house security
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

दिशा के पिता रहे चुके पुलिसकर्मी, बहन सेना में मेजर
दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी, उनकी पत्नी व बेटी रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी की सुरक्षा में तीन गनर भी शिफ्ट के हिसाब से तैनात रहते हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पीआरवी की गाड़ी का पेट्रोलिंग प्वाइंट भी घर के बाहरी छोर पर बनाया गया है। रात भर यूपी 112 की गाड़ी भी यहां मौजूद रहती है। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed