फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में ट्रिपल मर्डर: अध्यक्षता पर तनातनी, पिछले साल हुआ था समझौता, मगर न थमा विवाद; पुलिस को थी पूरी जानकारी

Tue, 13 Oct 2026 12:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 13 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

यूपी के पीलीभीत जिले में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और घटनास्थल पर टहल रहे किशोर की गोली लगने से मौत हुई है। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के निधन के बाद नए अध्यक्ष बने तो विरोधी सवाल उठा रहे थे। पिछले साल भी इस मामले में समझौता हुआ था, मगर विवाद नहीं थमा।

विज्ञापन
Pilibhit Triple Murder An agreement reached last year but dispute did not end
pilibhit triple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के रुपये के हिसाब-किताब को लेकर चल रही रंजिश आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच पिछले साल भी विवाद हुआ था।


उस समय स्थानीय स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया था। हालांकि, इस बार विवाद को समय रहते नहीं सुलझाया जा सका और सोमवार रात सिटी गेट के पास हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos
Pilibhit Triple Murder An agreement reached last year but dispute did not end
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब और अध्यक्षता को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। कौशल गुप्ता पक्ष की ओर से वर्तमान मेला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता से कमेटी के रुपये का हिसाब मांगा जा रहा था।

 
Pilibhit Triple Murder An agreement reached last year but dispute did not end
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी को लेकर विवाद बढ़ता गया। पिछले साल मामला बढ़ने पर जनप्रतिनिधि ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बावजूद विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ और दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Triple Murder An agreement reached last year but dispute did not end
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को कस्बे के एक बरातघर में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें हिसाब-किताब को लेकर फिर कहासुनी हो गई। बैठक खत्म होने के बाद दोनों पक्षों के लोग लौटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सिटी गेट के पास कौशल गुप्ता पक्ष के लोगों ने अंकित गुप्ता और उसके भाई पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
Pilibhit Triple Murder An agreement reached last year but dispute did not end
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर, कार के टूटे पड़े शीशे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली लगने से अंकित गुप्ता और वहां से गुजर रहे 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि मोहित गुप्ता ने भी बरेली ने जाते समय दम तोड़ दिया। तीन लोगों की मौत और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल बन गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed