फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit News: काम करके घर लौट रहे राजमिस्त्री को बाघ ने मार डाला, खेत में मिला अधखाया शव, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 09 Jan 2023 07:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
tiger killed young man his dead body found in the farm in pilibhit
राजमिस्त्री गोकुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के गांव टांडा बिजैसी निवासी राजमिस्त्री गोकुल मलिक (32) को रविवार शाम बाघ ने हमला कर मार डाला। वह काम करके घर लौट रहे थे। सोमवार की सुबह गांव के नजदीक गन्ने के खेत में राजमिस्त्री का अधखाया शव मिला। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। बाघ को पकड़ने की मांग पर अड़े परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया। अफसरों के आश्वासन पर छह घंटे बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 



मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि गोकुल रोजाना की तरह रविवार की सुबह आठ बजे गांव से करीब सात किलोमीटर दूर उत्तराखंड के बनगवा क्षेत्र में काम पर गए थे। गोकुल पैदल ही काम पर जाते थे। देर शाम काम करने के बाद वह पैदल ही घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के नजदीक भानु प्रताप सिंह के फार्म हाउस के निकट खेतों से निकले बाघ ने गोकुल पर हमला कर दिया। गन्ने के खेत में उसे खींच ले गया। 

tiger killed young man his dead body found in the farm in pilibhit
गन्ने के खेत में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन ने गोकुल की तलाश शुरू की। मोबाइल से संपर्क न होने पर आसपास तलाश किया। सोमवार की सुबह खेतों की ओर पहुंचे किसानों ने गन्ने के खेत के किनारे खून और अंगोछा पड़ा देखा। कुछ ही दूरी पर गोकुल का अधखाया शव बरामद हो गया।
tiger killed young man his dead body found in the farm in pilibhit
बाघ ने युवक को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
शव क्षत-विक्षत हालत में था, जिसे देखकर ग्रामीणों के रोंगेट खड़े हो गए। सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि बाघ आसपास ही होगा। फिर किसी दूसरे ग्रामीण पर हमला कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger killed young man his dead body found in the farm in pilibhit
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बाघ के न पकड़े जाने तक ग्रामीणों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल और डीएफओ संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को पिंजड़ा लगाने का आश्वासन दिया। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 
विज्ञापन
tiger killed young man his dead body found in the farm in pilibhit
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाया जाएगा। बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed