फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साइक्लोथॉन' से दिया सेहत का संदेश: स्कूली बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, विधायक-अफसरों ने भी चलाई साइकिल

Fri, 17 Mar 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and Bareilly Smart City Held Cyclothon rally for good health and environment protection
साइकिल रैली से दिया सेहत का संदेश - फोटो : अमर उजाला

बरेली में शहरवासियों को सेहत के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश देने के लिए बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड और अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को फ्रीडम टू वॉक साइकिल रन कैंपेन ‘साइक्लोथॉन’ (साइकिल रैली) का आयोजन हुआ। साइकिल रैली में छात्र-छात्राओं और शहर के लोगों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और सेहत का संदेश दिया। रैली में स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने उत्साह के साथ करीब सात किमी तक साइकिल चलाई। इस दौरान बच्चों को जोश देखते ही बन रहा था। कैंट विधायक, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी साइक्लोथॉन रैली का हिस्सा बने। 

Amar Ujala and Bareilly Smart City Held Cyclothon rally for good health and environment protection
विधायक और कमिश्नर ने झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
साइकिल रैली का शुभारंभ सुबह करीब आठ बजे गांधी उद्यान से हुआ। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी रेंज डॉ.राकेश सिंह और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 


 
Amar Ujala and Bareilly Smart City Held Cyclothon rally for good health and environment protection
साइकिल रैली में शामिल स्कूली बच्चे व शहर के लोग - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर आईजी रेंज डॉ.राकेश सिंह और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स भी मौजूद रहीं। साइकिल रैली के लिए स्कूली बच्चे और शहर के सुबह छह बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala and Bareilly Smart City Held Cyclothon rally for good health and environment protection
साइकिल रैली से दिया सेहत का संदेश - फोटो : अमर उजाला
साइकिल रैली गांधी उद्यान से शुरू होकर बियावानी कोठी, अक्षर विहार, मिलिट्री हॉस्पिटल, बीआई बाजार, वीरांगना चौक, हेड पोस्ट ऑफिस, चौकी चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचीं। 
विज्ञापन
Amar Ujala and Bareilly Smart City Held Cyclothon rally for good health and environment protection
कार्यक्रम में मंचासीन विधायक और अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
साइकिल रैली के प्रतिभागियों को टी शर्ट और कैप निशुल्क वितरित की गई। इस जागरुकता रैली में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा। रैली में प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य एवं निशुल्क रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed