फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: न लूट हुई न चोटों के निशान... सिपाही की कहानी में काफी झोल; इसलिए भी गहराया शक; जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 23 Feb 2025 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Feb 2025 08:35 AM IST
सार

बरेली में पीएसी का जवान जो कहानी सुना रहा है, उसमें कई झोल हैं। उसका कहना है कि रास्ते में बदमाशों ने उसे लूटपाट की नीयत से घेर लिया। विरोध करने पर उसे और उसकी पत्नी को पीटा। दूसरी ओर मीनू के शरीर से कोई जेवर गायब नहीं था।

विज्ञापन
Bareilly Murder Mystery There was no robbery no injury marks there are many discrepancies in soldier story
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली के बिथरी चैनपुर में पत्नी को दवा दिलाने निकला आठवीं वाहिनी पीएसी का जवान कार से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला। उसकी पत्नी कार में बेहोश मिलीं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुराग खंगाले। कार से मिले सिरिंज और इंजेक्शन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सिपाही का इलाज चल रहा है। उससे पूछताछ भी की गई है।


बरेली में पीएसी का जवान जो कहानी सुना रहा है, उसमें कई झोल हैं। उसका कहना है कि रास्ते में बदमाशों ने उसे लूटपाट की नीयत से घेर लिया। विरोध करने पर उसे और उसकी पत्नी को पीटा। दूसरी ओर मीनू के शरीर से कोई जेवर गायब नहीं था। सिपाही और उसकी पत्नी के पर्स में जो नकदी थी, वह भी मिली है। 
Bareilly Murder Mystery There was no robbery no injury marks there are many discrepancies in soldier story
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों के शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं मिला है। मृतका के गले पर एक निशान है। यह सिरिंज का निशान प्रतीत हो रहा है। कड़ी से कड़ी न मिलने के कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

 
Bareilly Murder Mystery There was no robbery no injury marks there are many discrepancies in soldier story
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा और एसपी सिटी मानुष पारीक ने मौका मुआयना किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। खजुरिया ब्रह्मनान निवासी अवधेश ने बताया कि उन्होंने रवि को कार से उतरकर खेतों की ओर जाते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Murder Mystery There was no robbery no injury marks there are many discrepancies in soldier story
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसलिए भी गहराया शक
सिपाही रवि कुमार की शादी वर्ष 2016 में हुई थी और नौकरी दो साल बाद 2018 में लगी थी। नौकरी के बाद पति-पत्नी के बीच तकरार होने लगी थी। दोनों की तीन बेटियां हैं। दो बेटियां ननिहाल में मामा के पास रहती हैं। चार साल की सबसे छोटी बेटी माता-पिता के साथ रह रही थी। 

 
विज्ञापन
Bareilly Murder Mystery There was no robbery no injury marks there are many discrepancies in soldier story
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मृतका के मायके वालों से भी जानकारी जुटा रही है। मायके वालों की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, मीनू की मौत का कारण प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ से होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम से स्थिति स्पष्ट होगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed