फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: खेत में बेहोश मिला पीएसी जवान... कार में मिली पत्नी की लाश, गाड़ी में मिला ये चौंकाने वाला सामान; तस्वीरें

Sun, 23 Feb 2025 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Feb 2025 08:26 AM IST
सार

यूपी के बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पीएसी जवान खेत में बेहोश मिला है। कार में पत्नी मृत मिली है। बताया जा रहा है कि पीएसी जवान पत्नी को दवा दिलाने निकला था। 

विज्ञापन
PAC jawan found unconscious in a field in Bareilly his wife found dead in car
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। बरेली के बिथरी चैनपुर में पत्नी को दवा दिलाने निकला आठवीं वाहिनी पीएसी का जवान कार से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला। उसकी पत्नी कार में बेहोश मिलीं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुराग खंगाले। कार से मिले सिरिंज और इंजेक्शन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सिपाही का इलाज चल रहा है।


 
PAC jawan found unconscious in a field in Bareilly his wife found dead in car
मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से रामपुर के थाना मिलक के गांव सिहारी निवासी रवि कुमार की आठवीं वाहिनी पीएसी में तैनाती है। यहां वह सरकारी आवास में पत्नी मीनू (28) और चार साल की बेटी के साथ रहते थे। 
 
PAC jawan found unconscious in a field in Bareilly his wife found dead in car
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर पत्नी को दवा दिलाने के लिए वह कार से निकले थे। दोपहर एक बजे के बाद उन्होंने साथी सिपाही संजय को कॉल करके बताया कि फरीदापुर मंदिर के पीछे चार-पांच बदमाशों ने उनको घेर लिया है और पीट रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PAC jawan found unconscious in a field in Bareilly his wife found dead in car
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संजय अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे। संजय ने बताया जब वह पहुंचे तो रवि की कार रोड किनारे खड़ी थी। आगे की सीट पर उसकी पत्नी मीनू बेहोश पड़ी थीं। 

 
विज्ञापन
PAC jawan found unconscious in a field in Bareilly his wife found dead in car
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
50 कदम की दूरी पर यूकेलिप्टस के बाग में रवि पड़ा था। संजय अपने साथियों के साथ रवि को उठाकर कार तक लाए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीएसी जवान से पूछताछ की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed