{"_id":"6327ea4e6efef87eef6c7d2b","slug":"the-contract-employee-killed-teenager-after-sexual-harassment-accused-had-also-come-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद हत्या: किशोरी को जंगल में खड़ा कर घर आया था दरिंदा, ले गया था ये सामान, पत्नी को हो गया था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद हत्या: किशोरी को जंगल में खड़ा कर घर आया था दरिंदा, ले गया था ये सामान, पत्नी को हो गया था शक
Mon, 19 Sep 2022 09:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Sep 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला पावर कॉरपोरेशन का संविदा कर्मचारी निकला। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस को भी उसके खिलाफ तमाम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। शुक्रवार रात आफसपुर के एक गांव में सोलह वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसका शव मिला था। जांच में थाना क्षेत्र के ही गांव सैदुल्लापुर मनुनगर निवासी जितेंद्र यादव का नाम प्रकाश में आया। जितेंद्र पावर कॉरपोरेशन में संविदा कर्मचारी है और मीटर रीडिंग का काम करता है। आसफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे उसका मकान और वहीं उसकी मिठाई की दुकान है। शुक्रवार रात किशोरी उसकी दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी वह उसके पीछे लग गया और उसे बहला फुसलाकर स्टेशन के सामने जंगल में ले गया। वहां ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने उसे पहचान लिया तो उसने उसकी हत्या कर दी।
फाइल फोटो
रविवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जितेंद्र ने पहले गला दबाने की कोशिश की। किशोरी अर्द्धमूर्छित हो गई तो उसने मुंह दबा दिया और मुंह में मिट्टी भर दी। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
पत्नी को हो गई थी जानकारी, घर में कर रही थी सवाल
आरोपी जितेंद्र दो भाइयों में छोटा है। उसके बड़े भाई की मौत हो चुकी है। परिवार वालों ने उसकी शादी भाभी से ही करा दी। जितेंद्र यादव शराबी है। उसका एक बच्चा है। एक बच्चा उसके भाई का है। बताते हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद जब वह घर पहुंचा था, तभी उसकी पत्नी को इसका पता चल गया था।

हथकड़ी
- फोटो : social media
उसने आरोपी से सवाल किए थे। इससे घर में हंगामा हो गया था। इसके बारे में पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
स्टेशन के सामने किशोरी को खड़ा करके घर भी आया था आरोपी
एसएसपी के अनुसार, मानसिक मंदित होने के कारण किशोरी यह नहीं जानती थी कि उसके साथ कौन क्या कर सकता है। आरोपी उसे बहला फुसलाकर रेलवे स्टेशन के सामने जंगल में ले गया था। वह उसे समझाकर आया था कि वह यहां खड़ी रहे। वह कुछ खाने की चीज लेकर आ रहा है। वह अपने घर से आपत्तिजनक वस्तु लेकर गया और तब उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उस वस्तु को भी बरामद कर लिया है।