फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर का भीरा कांड: हल्का इंचार्ज ने दबाव बनाकर लिखवाई दूसरी तहरीर, दुष्कर्म की कोशिश के आरोप को पी गई पुलिस

Sun, 18 Sep 2022 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Sep 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Bhira case police wrote a second complaint under pressure allegation of attempted rape molestation
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर के बिजुआ में महिला अपराधों के लिए जनपद खीरी लगातार बदनाम होता जा रहा है। निघासन कांड की आग ठंडी नहीं हो पाई थी कि बिजुआ में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम युवक की मारपीट से शुक्रवार की रात एक और लड़की की मौत हो गई। मामले में शुरू से ही लापरवाह रही पुलिस ने किरकिरी होने के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए हल्का इंचार्ज को निलंबित किया है लेकिन छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास की धारा नहीं लगाई है। जबकि पीड़िता की प्रथम तहरीर और उसके बयान के वीडियो वायरल हुए हैं। भीरा थाना के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती 12 सितंबर 2022 को अपने घर में अकेली थी और दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही सलीमुद्दीन और आसिफ आ गए और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने विरोध किया तो दोनों ने युवती की डंडे और हंसिए से पिटाई कर दी। 
Lakhimpur Bhira case police wrote a second complaint under pressure allegation of attempted rape molestation
शव को दफनाने की तैयारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
युवती की मां आ गई तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। इसके बाद पीड़ित मां ने पड़रिया तुला पुलिस सहायता केंद्र पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामूली धाराओं 323, 504, 506 में रिपोर्ट दर्ज की थी। घायल युवती को बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसी दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। 
Lakhimpur Bhira case police wrote a second complaint under pressure allegation of attempted rape molestation
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शुक्रवार को युवती की तबीयत बिगड़ी तो मां के साथ युवती दवा लेने बिजुआ सीएचसी गई। शाम छह बजे युवती परिजन के साथ घर लौटी। इसके एक घंटे बाद शाम सात बजे युवती की मौत हो गई थी। युवती की मौत की खबर सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए अपराधियों को बचाने का आरोप भीरा पुलिस पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Bhira case police wrote a second complaint under pressure allegation of attempted rape molestation
गांव में पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते मृतका के घर पर रात में ही लोगों को जमावड़ा लगने लगा। सूचना पाकर सीओ गोला राजेश कुमार और एएसपी अरुण कुमार सिंह रात में ही गांव पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। एसपी ने मीडिया को प्रेसनोट जारी कर बताया कि पुलिस ने मुकदमे में धारा 304 बढ़ाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सकों डॉ. सुषमा, डॉ. हर्ष भारती और डॉ. प्रियम श्रीवास्तव के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। करीब एक घंटे तक पोस्टमार्टम चला और इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स सुरक्षा के लिहाज से मौजूद रही।

 
विज्ञापन
Lakhimpur Bhira case police wrote a second complaint under pressure allegation of attempted rape molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हल्का इंचार्ज ने दबाव बनाकर लिखवाई दूसरी तहरीर
मृतका के भाई ने आरोपियों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया था। उसने बताया कि जो तहरीर उसकी बहन ने पुलिस को दी, उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बल्कि पुलिस ने अपनी ओर से दूसरी तहरीर लिखवाई, जिसमें सिर्फ मारपीट का मामला लिखवाया। छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप को पुलिस पी गई। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने पड़रिया तुला के हल्का इंचार्ज सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed