एटा की किशोरी के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर खौफनाक वारदात ने न केवल पीड़िता व परिवार को ताउम्र का जख्म दिया, बल्कि बरेली का नाम भी बदनाम किया। अब जीआरपी के लिए चुनौती आरोपी को तलाश करने की है, जिसने किशोरी से दरिंदगी की। इसमें स्थानीय पुलिस भी मदद कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। एसपी आशुतोष शुक्ला ने पीड़िता से बात करने के बाद जीआरपी के दोनों थानों की टीम लेकर रात एक बजे फिर सिटी स्टेशन पहुंचे। पीड़िता के बताए संभावित स्थान के अनुसार टीम ने मढ़ीनाथ के पुल व रेलवे लाइन के किनारे देर तक कांबिंग की। स्थानीय पुलिस व मुखबिरों से भी संपर्क साधा गया। बताया गया कि मढ़ीनाथ व चौपुला इलाका शाम ढलते ही नशेड़ियों का गढ़ बन जाता है। खासतौर पर सूखा व सस्ता नशा करने वाले यहां बड़ी संख्या में रहते हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इन्हीं में से किसी नशेड़ी ने किशोरी के साथ यह वारदात की है।
Bareilly: ट्रेन से परिवार संग लौट रही थी किशोरी, दरिंदे ने दिया ताउम्र का जख्म, दिल झकझोर देगी ये वारदात
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:04 PM IST
सार
Bareilly News: बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के पास किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है। जीआरपी और पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन