फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man misdeeds with teen girl at Bareilly City Railway Station who returning from Purnagiri

बरेली में दरिंदगी: पिता स्टेशन पर छूटे तो चलती ट्रेन से कूदी किशोरी, आउटर पर दरिंदे ने दबोचा... किया दुष्कर्म

Fri, 28 Mar 2025 08:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 08:06 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिटी रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर किसी वहशी ने 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी अपने परिवार के साथ पूर्णागिरि से ट्रेन से लौट रही थी।

विज्ञापन
man misdeeds with teen girl at Bareilly City Railway Station who returning from Purnagiri
जीआरपी और पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार के साथ पूर्णागिरि से लौट रही एटा की 14 वर्षीय किशोरी से बरेली सिटी स्टेशन के पास किसी वहशी ने दुष्कर्म किया। सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

बरेली सिटी स्टेशन के आरपीएफ स्टाफ के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे एक किशोरी बदहवास अवस्था में उनके पास आई और बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरपीएफ की सूचना पर जीआरपी की टीम किशोरी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। एसपी जीआरपी भी मुरादाबाद से बरेली आ गए। तब तक किशोरी के पिता भी अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- कैंसर को मात दी, सौतन से हार गई: शबाना की आखिरी ख्वाहिश.. शौहर न देखने पाए जनाजा, दूध वाले के 75 रुपये दे देना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ही छूट गए थे पिता 
एसपी की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मियों ने किशोरी के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि पिता, मौसी व रिश्तेदारों के साथ वह ट्रेन से पूर्णागिरि मेले से लौट रही थी। सिटी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो पिता कुछ सामान लेने नीचे उतरे। ट्रेन चलने लगी तो उसमें सवार होने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया। वह स्टेशन पर ही छूट गए। यह देखकर किशोरी भी ट्रेन से कूद गई।


ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर हत्याकांड: जिंदा होते बच्चे अगर मान ली होती बेटी ने मां की बात, कीर्ति की जिद के आगे झुकी कौशल्या


 
विज्ञापन

किशोरी ने एसपी को बताया कि वह प्लेटफॉर्म से आगे आउटर पर गिरी। वहां मिले वहशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार होने पर उससे आरोपी के हुलिये की जानकारी लेंगे। तब तक जीआरपी टीम स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है। 

man misdeeds with teen girl at Bareilly City Railway Station who returning from Purnagiri
एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय पुलिस से छुपाई घटना, एसएसपी खुद पहुंचे
जीआरपी ने घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस से दूरी बनाए रखी। शुरू में कोतवाली प्रभारी से लेकर किसी अधिकारी को घटना के बारे में नहीं बताया गया। जिला अस्पताल से किशोरी के आने का मेमो जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस को जानकारी हुई। उसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एक सीओ व स्टाफ को जीआरपी की मदद के लिए लगा दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed