Shahjahanpur Murder News: शाहजहांपुर के छिदकुरी में सैन्यकर्मी अरविंद ने पत्नी मंजू की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके साथ ही नाबालिग साली को घायल कर दिया। इस वारदात के पीछे की वजह घरेलू विवाद निकलकर सामने आई है। परिजनों का यह भी कहना है कि चार साल पहले साली को दहेज में कार दिए जाने के बाद से अरविंद नाराज था। वहीं, शाम को भाई की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में ससुराल वालों से झगड़े के चलते मंजू की हत्या किए जाने की बात कही गई है।
फर्रुखाबाद जिले के थाना क्षेत्र कायमगंज निवासी रानीगौरपुर निवासी सैन्यकर्मी अरविंद सिंह की ससुराल कलान के छिदकुरी में बदन सिंह यादव के यहां हैं। उनकी बेटी मंजू यादव से करीब दस साल पहले विवाह हुआ था। मंजू कस्बे की ग्राम पंचायत सुखनैया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं।
2 of 11
मंजू का फाइल फोटो, आरोपी की कार
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने दी दहेज में गाड़ी मांगने की जानकारी
अरविंद सेना में हवलदार होने के चलते अधिकतर समय ड्यूटी पर रहते थे। नौकरी व पति के बाहर रहने के चलते मंजू अधिकतर अपने मायके में रहती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विदा कराने को लेकर विवाद में गोलीकांड होने की बात सामने आई थी। पुलिस इसी बिंदु पर आगे बढ़ रही थी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर आए परिजनों ने दहेज में गाड़ी मांगने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि चार साल पहले मंजू की छोटी बहन की शादी हुई थी।
3 of 11
मृतका के पिता से जानकारी करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उसे दहेज में कार दी गई थी। इसे लेकर अरविंद नाराज था। वह भी कार मांग रहा था। परिजनों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले अरविंद की मां ने कलान में बेटे की ससुराल में गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की थी। पुलिस ने अरविंद, उसके भाई सौरभ और मां ओमवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
4 of 11
मृतका के मायका पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
ससुराल में रहती थी अनबन
भाई कुलदीप के मुताबिक, मंजू की अपनी ससुराल वालों से अनबन बनी रहती थी। 20 दिन पहले झगड़ा इतना बढ़ गया कि घर में मौजूद सास ओमवती और सौरभ ने मंजू को घर से निकाल दिया था। बच्चे लेकर बहन अपने मायके आ गई थी।
5 of 11
आरोपी की कार
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद रविवार शाम को ही छुट्टी पर आया था। उसे मंजू ससुराल में नहीं मिली तो वह भाई सौरभ के साथ कलान आ गया और हत्याकांड को अंजाम दे दिया। मंजू को दो गोली पेट में और एक हाथ में लगी थी। वहीं, साली के गले के पास गोली लगी है। साली का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।