बरेली में बवाल के आरोपियों, उनके मददगारों और करीबियों की संपत्तियों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी है। अब तक सील की गईं 170 करोड़ की संपत्तियों में किन पर बुलडोजर चल सकता है? सरकारी मशीनरी इसका आकलन कर रही है। लोगों की निगाह भी इस कार्रवाई पर टिकी है। जिस तरह से मौलाना तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस के जखीरा स्थित बरातघर को जमींदोज किया गया है, उससे जाहिर है कि कार्रवाई किसी भी स्तर तक जा सकती है। शासन का संकेत मिलते ही सील किए गए बरातघर, होटल और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है।
बरेली बवाल: मौलाना तौकीर के करीबियों के होटल-बरातघर और मकान पर प्रशासन की नजर, चल सकता है बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:49 AM IST
सार
बरेली में बवाल के आरोपी नफीस का अवैध बरातघर जमींदोज हो चुका है। अब प्रशासन की नजर सील संपत्तियों पर है। शासन का संकेत मिलते ही सील संपत्तियों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन