फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP PET Exam: शाहजहांपुर में बाढ़ के चलते बदले गए पीईटी के छह सेंटर, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो फुट तक पानी

Sun, 07 Sep 2025 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Sep 2025 08:26 AM IST
सार

शाहजहांपुर में बाढ़ से हालात खराब हैं। शाहजहांपुर में पीईटी के परीक्षा केंद्रों पर भी पानी भरा है, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में शाहजहांपुर में छह सेंटर बदले गए हैं।

विज्ञापन
Shahjahanpur News Six PET exam centers shifted due to flood Two feet water on Delhi-Lucknow highway
शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी से गुजरते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर में बाढ़ के मद्देनजर पीईटी के छह सेंटर बदल दिए गए हैं। पहले दिन छात्रों को सेंटर पर पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। परेशानी को कारण ही आज परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल, शाहजहांपुर में पिछले कई दिनों से कई गांवों और शहर की कई कॉलोनियों को घेरी बाढ़ ने शनिवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। शहर के बरेली मोड़ ओवरब्रिज के से मौजमपुर गांव तक करीब डेढ़ किमी हिस्से में करीब दो फुट पानी भर गया। शाम को बहाव और तेज हुआ तो दोपहिया वाहन और ऑटो-टेंपो जैसे हल्के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। बड़े वाहनों को भी धीमी गति से गुजारा जा रहा है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे पर पानी के बहाव को देखते हुए टीमों को सतर्क कर दिया गया है। पीएसी की फ्लड यूनिट को हाईवे पर लगाया गया है, ताकि कोई हादसा न हो। 
Shahjahanpur News Six PET exam centers shifted due to flood Two feet water on Delhi-Lucknow highway
शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी से गुजरते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर, हल्के वाहनों को रोके जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। लोगों को जोखिम लेते हुए पैदल सफर तय करना पड़ा।
Shahjahanpur News Six PET exam centers shifted due to flood Two feet water on Delhi-Lucknow highway
शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी से गुजरते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे पर यह पानी गर्रा नदी से आया है। गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गर्रा नदी खतरे के निशान से 40 सेमी और खन्नौत नदी 30 सेमी ऊपर बह रही है। दोनों नदियों के किनारे बसी कॉलोनियों में भी पानी भर गया है। गर्रा नदी में दियूनी बैराज से पानी छोड़े जाने से शनिवार को हालात और ज्यादा बिगड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur News Six PET exam centers shifted due to flood Two feet water on Delhi-Lucknow highway
शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी से गुजरते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड हुए लगभग खाली
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह ही गर्रा नदी का पानी पहुंच गया था। उसके बाद से ही एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिए गए थे। शुक्रवार सुबह 98 मरीजों को प्रथम और द्वितीय तल पर शिफ्ट कर दिया गया था। शनिवार सुबह तीमारदारों ने मरीजों की छुट्टी कराना शुरू कर दी।
विज्ञापन
Shahjahanpur News Six PET exam centers shifted due to flood Two feet water on Delhi-Lucknow highway
शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी से गुजरते वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर 12 बजे तक वार्डों में चंद मरीज ही रह गए। 15-20 गंभीर मरीजों को भावलखेड़ा सीएचसी व वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करा दिया गया है। सभी वार्ड लगभग खाली हो गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed