फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में बाढ़, खाली हुए वार्ड, लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दो फुट तक पानी, छोटे वाहन बंद

Sat, 06 Sep 2025 10:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 10:27 PM IST
सार

गर्रा नदी के उफनाने के बाद शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर जलमग्न हो गया। पानी ट्रॉमा सेंटर व ओपीडी के गेट तक पहुंच गया है। थोड़ा और पानी छोड़े जाने पर भूतल के अंदर पानी प्रवेश कर जाएगा। जलभराव होने के चलते मरीजों की छुट्टी दे दी गई है। वहीं लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दो फुट तक पानी बह रहा है। 

विज्ञापन
Flood hits Shahjahanpur Government Medical College and two feet of water on Lucknow-Delhi highway
शाहजहांपुर में बाढ़ - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर में कई दिनों से गांवों और शहर की कई कॉलोनियों को घेरे बाढ़ के पानी ने शनिवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। शहर के बरेली मोड़ ओवरब्रिज के से मौजमपुर गांव तक करीब डेढ़ किमी हिस्से में करीब दो फुट पानी भर गया। शाम को बहाव और तेज हुआ तो दोपहिया वाहन और ऑटो-टेंपो जैसे हल्के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। बड़े वाहनों को भी धीमी गति से गुजारा जा रहा है।


एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे पर पानी के बहाव को देखते हुए टीमों को सतर्क कर दिया गया है। पीएसी की फ्लड यूनिट को हाईवे पर लगाया गया है, ताकि कोई हादसा न हो। हाईवे की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर, हल्के वाहनों को रोके जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। लोगों को जोखिम लेते हुए पैदल सफर तय करना पड़ा।
 
Flood hits Shahjahanpur Government Medical College and two feet of water on Lucknow-Delhi highway
हाईवे पर बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद
हाईवे पर यह पानी गर्रा नदी से आया है। गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गर्रा नदी खतरे के निशान से 40 सेमी और खन्नौत नदी 30 सेमी ऊपर बह रही है। दोनों नदियों के किनारे बसी कॉलोनियों में भी पानी भर गया है। गर्रा नदी में दियूनी बैराज से पानी छोड़े जाने से शनिवार को हालात और ज्यादा बिगड़े।
Flood hits Shahjahanpur Government Medical College and two feet of water on Lucknow-Delhi highway
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ - फोटो : संवाद
राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड हुए लगभग खाली
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह ही गर्रा नदी का पानी पहुंच गया था। उसके बाद से ही एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिए गए थे। शुक्रवार सुबह 98 मरीजों को प्रथम और द्वितीय तल पर शिफ्ट कर दिया गया था। शनिवार सुबह तीमारदारों ने मरीजों की छुट्टी कराना शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे तक वार्डों में चंद मरीज ही रह गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood hits Shahjahanpur Government Medical College and two feet of water on Lucknow-Delhi highway
मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड खाली - फोटो : संवाद
राजकीय मेडिकल कॉलेज से15-20 गंभीर मरीजों को भावलखेड़ा सीएचसी व वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करा दिया गया है। सभी वार्ड लगभग खाली हो गए हैं। कुछ मरीजों को ऑपरेशन की आगे की तारीख दे दी गई। साथ ही भावलखेड़ा सीएचसी पर 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों में 350 मरीज भर्ती थे।
 
विज्ञापन
Flood hits Shahjahanpur Government Medical College and two feet of water on Lucknow-Delhi highway
राजकीय मेडिकल कॉलेज से जाते मरीज व तीमारदार - फोटो : संवाद
बाढ़ से पूर्व मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे 350 मरीज
बाढ़ आने से पूर्व चार दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब साढ़े तीन सौ मरीज भर्ती थे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी के तेज बहाव को देखते हुए शुक्रवार दोपहर प्रथम तल पर भर्ती 98 मरीजों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed