{"_id":"6038866f8ebc3e1dcd5a9a70","slug":"shahjahanpur-case-victim-student-gave-statements-to-the-magistrate-student-says-was-burnt-for-preventing-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर केस: दुष्कर्म से रोकने पर जलाया था, मजिस्ट्रेट के सामने बोली छात्रा-सहेली ने धोखा दिया उसने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर केस: दुष्कर्म से रोकने पर जलाया था, मजिस्ट्रेट के सामने बोली छात्रा-सहेली ने धोखा दिया उसने...
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर कपडों के बगैर अधजली मिली एसएस कॉलेज की छात्रा का लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती छात्रा ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में बताया है कि उसके सहपाठी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। उसके विरोध पर उस पर केरोसिन डालकर जला दिया। इसमें सहेली सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कई अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
2 of 9
shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा का कहना है कि उसकी सहेली ने उसे धोखे से उन लोगों तक पहुंचाया था। छात्रा के बयान के बाद अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके खिलाफ परिस्थितिजन्य सुबूत जुटा रही है। मंगलवार रात सिविल हॉस्पिटल में छात्रा के मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए थे। बयान अब पुलिस को प्राप्त हो गए हैं। पुलिस ने छात्रा के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई है ताकि उसे अच्छे से समझा जा सके। छात्रा के बयान में दो नाम प्रमुखता से लिए गए हैं।
3 of 9
Shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
एक नाम उसकी सहेली का है और दूसरा नाम सहेली की बड़ी बहन के देवर का जो उसकी क्लास में पढ़ता है। छात्रा के मुताबिक सोमवार को वह एसएस कॉलेज आई थी। यहां पर उसकी सहेली ने उससे कॉलेज से बाहर मिलने की बात कही थी। इसके बाद वह कॉलेज से बाहर आई और डैम रोड पर पहुंची। यहां पर उसे सहेली की जगह उसकी बड़ी बहन का देवर और दो अन्य युवक मिले। तीनों उसे नशा सुंघाकर नगरिया मोड़ के पास राईखुर्द गांव के सामने गन्ने के खेत में ले गए। दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
उसके विरोध करने पर उसे केरोसिन डालकर जला दिया और चले गए। किसी तरह आग बुझाकर वह सड़क पर आई। ग्रामीणों से मदद मांगी। बाद में तिलहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिन दो अन्य युवकों की बात छात्रा कर रही है, उनके बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई है। इनमें से एक एसएस कॉलेज का छात्र है और दूसरा मुख्य आरोपी का फुफेरा भाई।
विज्ञापन
5 of 9
shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
एसपी एस आनंद ने बताया कि सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। छात्रा के बयान महत्वपूर्ण हैं लेकिन वह एक साथ कई अलग-अलग बातें कह रही है। यह उसकी गंभीर हालत की वजह से हो सकता है। अभी सभी आरोपियों की कॉल डिटेल, लोकेशन को विस्तृत ढंग से खंगाला जा रहा है। गवाही के साथ ही परिस्थितिजन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं ताकि केस मजबूत हो सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।