{"_id":"5c1f08f1bdec22570a41fd4b","slug":"sex-racket-exposed-in-bareilly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवक-युवतियों को ऐसे हाल में देख पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवक-युवतियों को ऐसे हाल में देख पुलिस भी हैरान
Sun, 23 Dec 2018 09:32 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और फरीदाबाद से कॉलगर्ल बुलाकर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का बरेली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी और सीओ सिटी ने सादा कपड़ों में छापा मारकर फरीदाबाद की कॉलगर्ल और मन्नत गेस्ट हाउस के मालिक नीटू सरदार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवती मौके से भाग गई।सुभाषनगर पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर मन्नत गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। अचानक हुई छापामारी से गेस्ट हाउस में मौजूद युवक-युवतियां पीछे के दरवाजे से भागने लगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने मौके से फरीदाबाद की एक युवती और गेस्ट हाउस मालिक नीटू सरदार को पकड़ लिया, जबकि एक युवती और कुछ युवक भाग गए। बकौल पुलिस, पूछताछ में सामने आया कि नीटू हर महीने दिल्ली और फरीदाबाद से गेस्टहाउस में कॉलगर्ल बुलाता था। कॉलगर्ल महीने की बुकिंग के हिसाब से आती थीं। पुलिस कुछ दलालों के नाम भी सामने आने का दावा कर रही है। सुभाषनगर थाना पुलिस गिरफ्तार कॉलगर्ल और गेस्ट हाउस मालिक से पूछताछ कर रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
एसपी सिटी बाइक से, पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची
सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरीश चंद जोशी के मुताबिक, शिकायतें मिलने के बाद कई दिनों से गेस्ट हाउस पर नजर रखी जा रही थी। शनिवार को सटीक सूचना मिलने पर एसपी सिटी बाइक से सादा कपड़ों में गेस्ट हाउस पहुंचे। टीम के कुछ लोग कस्टमर बनकर पहुंचे। छापामारी के दौरान नीटू की डायरी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

नीटू बोला- मामला यहीं रफा दफा कराओ
थाने में मौजूद नीटू से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह अपना मुंह छिपाने लगा। इसी बीच उसकी सिफारिश में तमाम लोग थाने पहुंच गए। इन लोगों से नीटू ने कहा- जैसे भी मामला यहीं खत्म कराओ।
थाने में मौजूद नीटू से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह अपना मुंह छिपाने लगा। इसी बीच उसकी सिफारिश में तमाम लोग थाने पहुंच गए। इन लोगों से नीटू ने कहा- जैसे भी मामला यहीं खत्म कराओ।
विज्ञापन
चार साल पहले पकड़़ा गया था जुआ
मन्नत गेस्ट में 2015 में पुलिस ने हाई प्रोफाइल जुआ होने की शिकायत पर छापामारी करके जुआरियों को पकड़ा था। इसके बाद भी कई शिकायतें आईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
कई दिनों से शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को छापामारी की गई। गेस्ट हाउस मालिक और कॉलगर्ल को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। - हरीशचंद्र जोशी, प्रभारी निरीक्षक सुभाषनगर