फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहरे का रेड अलर्ट: बरेली में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद, इन जिलों में बदला समय; नौ ट्रेनें निरस्त

Thu, 18 Dec 2025 09:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 09:09 AM IST
सार

School Closed News: बरेली समेत पूरा रुहेलखंड क्षेत्र घने कोहरे और शीतलहर की चपेट है। बुधवार को दिनभर लोग ठिठुरते रहे। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर बरेली रहा। सर्दी के कारण बरेली में आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं और लखीमपुर खीरी में स्कूलों का समय बदला गया है। 

विज्ञापन
Schools up to class 8 in Bareilly closed due to cold weather trains have been cancelled due to fog
कोहरे के बीच स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे की भी मार शुरू हो गई है। बुधवार को बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 8.1 डिग्री नीचे गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 13.8 डिग्री तापमान के साथ शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर रहा। यहां दिन के तापमान में सामान्य से 7.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बरेली समेत पूरे मंडल में कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है। सर्दी के कारण सुबह नौ बजे तक लोग घरों में दुबके रहे। 



बरेली में आठवीं तक स्कूल बंद 
सर्दी और कोहरे को देखते हुए बरेली जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं पीलीभीत,  शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर खीरी में स्कूलों का समय बदला गया है। इन जिलों में सुबह 10 बजे से स्कूल खुलेंगे। 
 

Schools up to class 8 in Bareilly closed due to cold weather trains have been cancelled due to fog
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान
बरेली : 9.7
शाहजहांपुर: 11.1
पीलीभीत : 10.1
बदायूं : 11.2
Schools up to class 8 in Bareilly closed due to cold weather trains have been cancelled due to fog
बरेली कॉलेज में अलाव तापते विद्यार्थी व अन्य - फोटो : संवाद
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी 
कोहरे की वजह से बरेली और शाहजहांपुर में दृश्यता शून्य रही। पीलीभीत, बदायूं और लखीमपुर खीरी में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई। वहीं, मौसम विभाग ने बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Schools up to class 8 in Bareilly closed due to cold weather trains have been cancelled due to fog
सेटेलाइट बस अड्डे पर रैन बसेरा - फोटो : अमर उजाला

कराए जा रहे हैं रैन बसेरों और अलाव के इंतजाम
भीषण ठंड को देखते हुए बरेली मंडल में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रैन बसेरे और अलाव का इंतजाम शहर में कराए जा रहे हैं। दृश्यता शून्य का मतलब दृश्यता शून्य का मतलब है कि सामने कुछ भी न दिखाई दे। कुछ मीटर तक दिखने का मानक न रह जाना।

विज्ञापन
Schools up to class 8 in Bareilly closed due to cold weather trains have been cancelled due to fog
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

रात में यात्रा से बचने की अपील
मौसम विभाग ने घने कोहरे के दौरान रात में यात्रा से बचने की अपील की है। एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग, टेकऑफ प्रभावित हो सकता है। कोहरे में मौजूद सूक्ष्म कण और अन्य प्रदूषक तत्व फेफड़ों में जमा होने से कार्य क्षमता घटती है। घरघराहट, खांसी, सांस लेने में तकलीफ बढ़ने की आशंका है। इससे आंख की झिल्लियों में जलन, लालिमा, सूजन हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed