फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: बरेली समेत आसपास के जिलों में छाया घना कोहरा... सड़कों पर दृश्यता हुई कम; सर्दी के सितम से कांपे लोग

Mon, 15 Dec 2025 10:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 10:52 AM IST
सार

Weather News: बरेली मंडल में सोमवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह करीब छह बजे कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। सर्दी बढ़ने से लोग ठिठुरते दिखे।  

विज्ञापन
Dense fog in Bareilly and other district visibility is zero
बरेली में बदायूं रोड पर छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

बरेली समेत आसपास के जिलों में सोमवार को सुबह घने कोहरे की चादर छा जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। तड़के से ही कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई। हालात यह रहे कि वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। हाईवे से लेकर शहर की मुख्य और अंदरूनी सड़कों तक कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। सुबह 10 बजे के बाद ही कोहरा छाया रहा। सर्दी के प्रकोप से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सुबह-सुबह जरूरी काम व ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे। बदायूं और शाहजहांपुर में भी यही हाल रहा। तराई के जिले पीलीभीत और खीरी में घने कोहरे की चादर तनी रही। मौसम विभाग ने सप्ताह भर कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है। 

Dense fog in Bareilly and other district visibility is zero
बदायूं में छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद

ठंड से ठिठुरे स्कूली बच्चे 
बदायूं में कोहरे के चलते सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ी। ठंड और कोहरे के बीच बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। कई जगहों पर छोटे बच्चों को गर्म कपड़ों में लिपटाकर ले जाया गया। अभिभावकों का कहना है कि अत्यधिक ठंड और घने कोहरे में बच्चों को स्कूल भेजने में दिक्कत आ रही है, क्योंकि सड़कों पर दृश्यता कम होने से हादसे की आशंका बनी रहती है।

Dense fog in Bareilly and other district visibility is zero
बदायूं में छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद
सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन 
घने कोहरे के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वाहन चालकों ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ मीटर आगे तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे उन्हें बेहद धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा। खासकर सुबह कार्यालय जाने वाले लोग और किसान सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। सर्दी का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dense fog in Bareilly and other district visibility is zero
पीलीभीत में सुबह छाया रहा कोहरा - फोटो : संवाद

कोहरे और सर्दी ने थामे लोगों के कदम 
पीलीभीत में सोमवार सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा दिखा। दृश्यता करीब 10 मीटर होने की वजह से वाहन रेंगते नजर आए। चालकों ने हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से गंतव्य की दूरी तय की। उधर सर्दी की वजह से लोग नौ बजे तक घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम वाले लोग ही सुबह आवागमन करते दिखे। लखीमपुर खीरी जनपद में भी कमोवेश यही हाल दिखा। सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। 

विज्ञापन
Dense fog in Bareilly and other district visibility is zero
शाहजहांपुर में भी दिखा कोहरे का असर - फोटो : संवाद

अगले दो दिनों में शीतलहर चलने के आसार 
शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। रविवार को उत्तरी के साथ पछुआ हवा भी चली, जिससे सर्दी में इजाफा हुआ है। अगले दो दिनों में शीतलहर शुरू होने की संभावना जताई गई है। पछुआ हवा के असर से ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed