{"_id":"636b236d4a68754663307531","slug":"roadways-assistant-ti-massage-son-on-whatsapp-and-then-committed-suicide-in-budaun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जा रहा हूं दुनिया छोड़कर: रोडवेज के सहायक टीआई ने बेटे को व्हाट्सएप पर यह किया मैसेज...और खत्म कर ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जा रहा हूं दुनिया छोड़कर: रोडवेज के सहायक टीआई ने बेटे को व्हाट्सएप पर यह किया मैसेज...और खत्म कर ली जिंदगी
Wed, 09 Nov 2022 09:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत जिले में सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात 55 वर्षीय रामपाल सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इससे पहले उन्होंने अपने बेटे को व्हाट्सएप पर मेसेज किया कि मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। बाद में बेटे ने कई कॉल कीं, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं की। उनका शव कमरे में पड़ा मिला। सहायक यातायात निरीक्षक रामपाल सिंह मूलरूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बनवारी के निवासी थे। परिवारवालों के मुताबिक दो माह पहले वह बदायूं में बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात थे। उसी दौरान उनका सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था। तब उनका पीलीभीत जिले में ट्रांसफर हो गया। फिलहाल वह रोडवेज बस स्टैंड के पीछे वाटरवर्क्स रोड पर ही किराये के मकान में रह रहे थे। वह यहीं से पीलीभीत के लिए आते-जाते थे।
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके रिश्तेदारों के मुताबिक रामपाल सिंह ने मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे अपने बेटे चंदन सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था कि वह यह दुनिया छोड़कर जा रहे हैं।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सुबह जब चंदन की आंख खुली तो उसने अपना मोबाइल देखा, इसमें पिता का मैसेज पढ़कर वह हैरान रह गया। उसने पिता को कई बार कॉल की, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं हुईं तो उसने रोडवेज में तैनात कुछ परिचित ड्राइवर और परिचालकों को कॉल करके जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
कुछ कर्मचारी उनके कमरे पर पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा मिला। खबर सुनकर परिवारीजन कन्नौज से बदायूं चल दिए। इधर, तब तक कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
उनके कमरे में एक जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है। उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।