बरेली में नगर निगम की तरफ से व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर दूसरे दिन अधिकतर निचले इलाकों में पानी की निकासी करा दी गई। फिर भी मंगलवार को चार कॉलोनियां ऐसी रह गई, जहां पानी निकासी नहीं हो सकी। इसमें रेजीडेंसी गार्डेन, हजियापुर, कर्मचारी नगर में लाजपत नगर, त्रिवेणी एन्क्लेव के इलाके हैं। रेजीडेंसी गार्डेन में तो 90 फीसदी घरों में ताले लटके हैं। इसके चलते विद्युत निगम ने बिजली काट दी है। यहां तीसरे दिन भी पूरी तरह से जल निकासी नहीं हो सकी है। बुधवार को डीएम अविनाश सिंह और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने ट्रैक्टर पर बैठकर रेजीडेंसी गार्डेन पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
बरेली: रेजीडेंसी गार्डेन में तीसरे दिन भी जलभराव के हालात, ट्रैक्टर से जायजा लेने पहुंचे डीएम और नगर आयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:32 PM IST
सार
बरेली में बारिश थम गई, लेकिन पॉश कॉलोनी रेजीडेंसी गार्डेन में जलभराव के हालात अभी भी बने हुए हैं। तीसरे दिन भी इस कॉलोनी से पूरी तरह पानी नहीं निकल सका। बुधवार को डीएम और नगर आयुक्त ने ट्रैक्टर पर बैठकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन