{"_id":"674972b9cbd101f1e1003fad","slug":"pwd-efforts-to-complete-the-bareilly-incomplete-bridge-after-car-accident-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bareilly Accident: तीन लोगों की जान लेने वाला अधूरा पुल किस तरह किया जाए पूरा? PWD कर रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Accident: तीन लोगों की जान लेने वाला अधूरा पुल किस तरह किया जाए पूरा? PWD कर रहा मंथन
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:31 PM IST
सार
Bareilly Bridge Accident News: रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल से कार गिरने से तीन लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी ने अधूरे पुल को पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही बजट जारी हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
बरेली पुल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली और बदायूं जिले की सीमा पर रामगंगा नदी पर हवा में लटक रहे पुल का निर्माण किस तरह पूरा किया जाए, इस पर मंथन शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर मौके पर पहुंचकर पुल और कटे हुए संपर्क मार्ग का तकनीकी आकलन किया। मॉडल स्टडी के बाद ही पीडब्ल्यूडी इस पुल से संबंधित कोई निर्णय लेगा।
फरीदपुर की ओर बना 180 मीटर लंबा संपर्क मार्ग 12 सितंबर 2023 को बह गया था, लेकिन कटान अब भी बंद नहीं है। मुख्य अभियंता ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जिस ओर पहले कटान हुआ था, नदी का रुख अब भी उसी ओर है और कटान जारी है। इसलिए अब इस बात का भी आकलन किया जा रहा है कि पुल की लंबाई कितनी बढ़ाई जाए? साथ ही संपर्क मार्ग किस तरह बनाया जाए। दोनों सवालों पर निर्णय मॉडल स्टडी के बाद ही होगा।
2 of 5
बरेली पुल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन में मिल सकता है बजट
24 नवंबर को हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद अधूरे पुल को पूरा कराने की कवायद शुरू हुई है। मॉडल स्टडी के लिए लोक निर्माण विभाग ने पैरवी तेज कर दी है। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में इसके लिए मंजूरी मिल जाएगी। निरीक्षण के समय अधीक्षण अभियंता केके सिंह साथ रहे।
3 of 5
बरेली पुल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुल से कार गिरने से गई थी तीन लोगों की मौत
दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है, जोकि अधूरा है। सितंबर 2023 में बाढ़ आने पर फरीदपुर की ओर पुल का एप्रोच रोड वह गया था। अधूरे पुल पर जाने के लिए कोई अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए गए थे। दूसरी ओर गूगल मैप पर इस रास्ते को सही दिखाया जा रहा था। इसकी वजह से रविवार तड़के कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। वह गूगल मैप के सहारे आगे चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अधूरा पुल
- फोटो : अमर उजाला
गूगल मैप से हटा ये रास्ता
इस हादसे के बाद डीएम निधि श्रीवास्तव ने जांच कराकर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में पुल पर आवागमन रोकने संबंधी उपाय न किए जाने का हवाला दिया गया है। वहीं, पुल से कार गिरने के मामले में प्रशासन गूगल को भी दोषी माना। इसके बाद अब गूगल मैप से इस रास्ते को हटा दिया गया है। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार छविराम ने सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ व अभिषेक कुमार, अवर अभियंता अजय गंगवार और महाराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
5 of 5
पीडब्ल्यूडी ने लगवाया चेतावनी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खतरनाक रास्तों पर बनेंगे अवरोधक
अधूरे पुल से हुए हादसे के बाद असुरक्षित पुल-पुलिया और सड़कों पर वाहनों का आवागमन रोकने के लिए अब तीन अवरोधक बनाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, खतरनाक पुल-पुलिया पर आवागमन रोकने के लिए तीन-तीन दीवारें बनाई जाएंगी। अभियंताओं को तीन दिन में यह काम पूरा कराना होगा। साथ ही इस आशय का लिखित प्रमाणपत्र भी देना होगा। अन्यथा की स्थिति में उनकी जवाबदेही तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।