{"_id":"68872cde61570d7d5b09b85a","slug":"rumors-spread-about-drones-being-seen-in-bareilly-kasturba-school-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में ड्रोन की दहशत... कस्तूरबा स्कूल में मचा चोर का शोर, पुलिस पहुंची तो सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में ड्रोन की दहशत... कस्तूरबा स्कूल में मचा चोर का शोर, पुलिस पहुंची तो सामने आई ये बात
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:31 PM IST
सार
बरेली जिले में ड्रोन की दहशत ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी है। रविवार रात हाफिजगंज के कस्तूरबा गांधी स्कूल में चोर का शोर मच गया, जिससे शिक्षिकाओं व छात्राओं की नींद उड़ गए। वार्डन ने दावा किया कि तीन-चार दिन से स्कूल के ऊपर ड्रोन उड़ते देख जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कस्तूरबा स्कूल में मचा चोर घुसने का शोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली जिले के ग्रामीण इलाकों व शहर से सटे कस्बों में ड्रोन उड़ने व उसके सहारे घरों में चोरी की साजिश का शोर मच रहा है। अब कस्तूरबा गांधी स्कूल हाफिजगंज की वार्डन ने रविवार रात स्कूल में चोर घुसने और छात्राओं के भयभीत होने का जिक्र कर वीडियो जारी किया है। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी खोजबीन की लेकिन नहीं कोई मिला। एसएसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने और समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने का संदेश दिया है।
हाफिजगंज के कस्तूरबा आवासीय इंटर कॉलेज की वार्डन सपना पांडे ने बताया है कि चार दिन से स्कूल के ऊपर ड्रोन उड़ता दिख रहा है। उन्होंने चौंकाने वाली बात बताई कि रविवार रात 11 बजे काले कपड़े में एक व्यक्ति ने आकर खिड़की पर हाथ मारा। स्कूल में छात्राएं और महिला स्टाफ ही था। यह देखकर उन लोगों ने शोर मचाया। छात्राएं बहुत भयभीत हो गई थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए। पुलिस भी आई।
वार्डन ने बताया कि उन्होंने एसडीएम को फोन किया लेकिन एसडीएम ने फोन नहीं उठाया। रात की घटना के बाद स्कूल की छात्राएं व शिक्षिकाएं डरी हुई हैं। सपना पांडे ने मुख्यमंत्री योगी व जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि चोर का शोर मचा था लेकिन कोई नहीं मिला। स्कूल व चौराहे पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है।
3 of 6
ग्रामीणों ने रातभर की गश्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने ड्रोन चोर बताकर दौड़ाया तो कार छोड़ भागे
हाफिजगंज के ही गांव मुल्लापुर दोहरिया, अहमदाबाद व परेवा में पूरी रात ड्रोन व चोर का हल्ला मच रहा है। यहां के लोग रतजगा कर रहे हैं। पूरी रात ग्रामीण लाठियां लेकर इधर से उधर टहलते हैं। मुल्लापुर गांव के कच्चे रास्ते पर रात में ग्रामीणों का एक दल गश्त कर रहा था। यहां सफेद रंग की कार से कुछ लोग जाते दिखाई दिए।
ग्रामीणों ने इन्हें ड्रोन चोर समझकर दौड़ाया। तब भागते समय इनकी कार कीचड़ में फंस गई। कार सवार लोग निकलकर भाग गए। ग्रामीणों ने सुबह तक कार को घेरकर रखा। जानकारी पर रिठौरा चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता कार को जेसीबी से निकलवाकर चौकी ले आए। कार इज्जतनगर निवासी जितेंद्र के नाम की है, पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बोले- गांवों में चलाएंगे जागरुकता अभियान
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि गांवों से यूपी 112 पुलिस के पास इस तरह की कॉल्स आ रही हैं कि उनके यहां ड्रोन उड़ता दिखा है। जब पुलिस वहां जाती है तो ड्रोन नहीं दिखता। इससे लग रहा है कि ड्रोन से ज्यादा अफवाह फैल रही है। शादी व धार्मिक आयोजनों में भी आजकल ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में इन लोगों को भी सलाह दी गई है कि वह ड्रोन का इस्तेमाल करने से पहले पुलिस को सूचना दें ताकि पुलिस उस क्षेत्र के लोगों को पहले यह स्पष्ट कर सके। ड्रोन को बिना किसी उद्देश्य के नहीं उड़ाया जा सकता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।