{"_id":"635cc4bf11d38f1c955d57d2","slug":"pilibhit-the-student-messaged-lover-that-i-will-commit-suicide-he-replied-die","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में गंवाई जान: प्रेमिका बोली मैं आत्महत्या कर लूंगी, प्रेमी का जवाब आया- मर जा, मैसेज ने खोले और कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में गंवाई जान: प्रेमिका बोली मैं आत्महत्या कर लूंगी, प्रेमी का जवाब आया- मर जा, मैसेज ने खोले और कई राज
Sat, 29 Oct 2022 11:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
pilibhit police
- फोटो : ट्विटर
पीलीभीत जिले के जहानाबाद में प्रेमी की मां के द्वारा दहेज में दस लाख रुपये मांगने से आहत बीएड की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहानाबाद के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। पत्नी और तीन बच्चे हैं। 21 साल की बड़ी बेटी बीएड कर रही थी। बेटी को सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले अमित ने तीन साल पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। जब उन्हें दोनों के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने भी शादी के लिए कोई आपत्ति नहीं की। वहीं प्रेमी अमित की मां भी शादी के लिए तैयार हो गई। 19 अक्तूबर को छात्रा की मां और मौसी अमित की मां कलावती से शादी की बात करने गईं थीं।
Trending Videos
pilibhit police
- फोटो : ट्विटर
आरोप है कि इसी दौरान कलावती ने दस लाख रुपयों की मांग कर दी। छात्रा की मां ने गरीबी का वास्ता दिया, मगर अमित की मां नहीं पसीजी। इस पर छात्रा की मां लौट आईं। जब यह जानकारी छात्रा को हुई तो उसने अमित को फोन किया, मगर उसने फोन रिसीव नहीं किया।
फाइल फोटो
आत्महत्या से पहले छात्रा ने प्रेमी से संपर्क करने की पूरी कोशिश की गई। कई बार कॉल की पर उसने फोन नहीं उठाया। तब उसने मैसेज भेजा कि वह आत्महत्या कर लेगी, तब प्रेमी ने जवाब में मैसेज किया कि मर जा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
छात्रा प्रेमी का एकाएक बदला हुआ यह रुख बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने जान दे दी। छात्रा के पिता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी होनहार थी। बीएड की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
कुछ दिनों पहले ही उन्हें पता चला कि बेटी का अमित से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले तो वह शादी को तैयार नहीं हुए लेकिन बेटी के यह कहने पर कि अमित भी उससे शादी करना चाहता है, उसने अपने घरवालों से भी बात कर ली है, वह भी शादी को तैयार हो गए।