फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम विवाह की लगी कीमत: लड़की की मां ने गरीबी का दिया वास्ता, पर न पसीजा दहेज लोभियों का दिल, फिर हुई अनहोनी

Sat, 29 Oct 2022 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Oct 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
Lover mother asked for ten lakhs in marriage, girl student committed suicide after getting hurt in pilibhit
pilibhit police - फोटो : ट्विटर
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद में प्रेमी की मां के दहेज में दस लाख रुपये मांगने से आहत बीएड की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जहानाबाद के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। 21 वर्षीय बड़ी पुत्री बीएड कर रही थी। पुत्री को सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले अमित ने तीन साल पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने भी शादी के लिए कोई आपत्ति नहीं की। अमित की मां भी शादी के लिए राजी हो गई। 19 अक्तूबर को छात्रा की मां और मौसी अमित की मां कलावती से शादी की बात करने गईं। 
Lover mother asked for ten lakhs in marriage, girl student committed suicide after getting hurt in pilibhit
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
आरोप है कि शादी की बात करने के दौरान कलावती ने दस लाख रुपयों की मांग कर दी। छात्रा की मां ने गरीबी का वास्ता दिया, मगर अमित की मां नहीं पसीजी। 
 
Lover mother asked for ten lakhs in marriage, girl student committed suicide after getting hurt in pilibhit
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
इस पर छात्रा की मां लौट आईं। जब यह जानकारी छात्रा को हुई तो उसने अमित को फोन किया, मगर उसने फोन रिसीव नहीं किया। बृहस्पतिवार को भी अमित ने फोन रिसीव नहीं किया। तब छात्रा ने अमित को मेसेज किया। उसका जवाब भी संतोषजनक नहीं आया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover mother asked for ten lakhs in marriage, girl student committed suicide after getting hurt in pilibhit
फाइल फोटो
तब बृहस्पतिवार सुबह छात्रा ने घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। 

 
विज्ञापन
Lover mother asked for ten lakhs in marriage, girl student committed suicide after getting hurt in pilibhit
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने बताया कि अमित और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, गाली गलौज व दहेज मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed