फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit Encounter: मददगारों का बड़ा खुलासा, इंग्लैंड से सिद्धू ने किया था फोन; सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Fri, 27 Dec 2024 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Dec 2024 10:39 AM IST
सार

आतंकियों के मददगारों ने कई बड़े खुलासे किए हैं। इंग्लैंड से सिद्धू ने आतंकियों के मददगार  जसपाल सनी को फोन किया था। हरियाण के जींद निवासी सिद्धू एक से डेढ़ साल पहले पूरनपुर में रहा था। यहां से ग्रीस और फिर इंग्लैंड चला गया

विज्ञापन
Pilibhit Encounter big reveal Sidhu from England had called Jaspal Sunny a terrorist helper
Pilibhit Encounter - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकियों को पूरनपुर में ठहराने के लिए स्थानीय मददगार को इंग्लैंड से फोन आया था। मददगार गांव से ही एक अन्य लड़के को लेकर पूरनपुर पहुंचा और आतंकियों को नगर के एक ढाबे पर खाना खिलाया।


खालिस्तानी आतंकियों के हर जी होटल में ठहरने और सीसीटीवी फुटेज हाथ लगने पर पुलिस ने फुटेज में दिखे उनके मददगार दो युवकों को हिरासत में लिया है। इन पर केस भी दर्ज किया गया है। पकड़े गए गांव गजरौला जप्ती निवासी जसपाल सनी ने पुलिस की पूछताछ में आतंकियों से संबंधित कई अहम बातें बताई हैं।
 
Pilibhit Encounter big reveal Sidhu from England had called Jaspal Sunny a terrorist helper
सीसीटीवी में कैद आतंकी और अन्य - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड से आया था जसपाल सनी को फोन
बताया जा रहा है कि आतंकियों के पूरनपुर पहुंचने से पहले शुक्रवार शाम जसपाल सनी को इंग्लैंड से फोन आया था। यह कॉल किसी सिद्धू नाम के उसके साथी ने की थी। फोन कर बताया कि उसके तीन साथी पूरनपुर पहुंच रहे हैं। उनकी मदद करनी है। कहीं ठहराना है। फोन आने के बाद उसने गांव के ही दीपक को साथ लिया और पूरनपुर आ गया। जहां तीनों आतंकी उसका इंतजार करते मिले।
Pilibhit Encounter big reveal Sidhu from England had called Jaspal Sunny a terrorist helper
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड से ही व्हाट्सएप पर आए फर्जी आधार
बताया जा रहा कि आतंकियों को होटल में ठहराने के लिए भेजे गए फर्जी आधार भी इंग्लैंड से ही भेजे गए थे। इन आधार के सहारे ही तीनों को होटल में रोका गया। तीनों आतंकी हर जी होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरे थे। पुलिस ने इस कमरे को सील कर दिया है। कई अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Encounter big reveal Sidhu from England had called Jaspal Sunny a terrorist helper
होटल मे जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले पूरनपुर और बाद में गजरौला जप्ती में रुका था सिद्धू
सूत्रों के अनुसार जसपाल सनी को इंग्लैंड से फोन करने वाला हरियाणा के जींद इलाके का सिद्धू नाम का युवक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पूरनपुर आया था। रहन-सहन और अन्य बातों से उसने कई दोस्त बना लिए। यह भी कहा जा रहा है कि सिद्धू कुछ महीने गजरौला जप्ती गांव में भी किसी के घर रहा है। यहां से वह किसी तरह ग्रीस चला गया। बाद में इंग्लैंड चला गया। उसने इंग्लैंड से ही जसपाल को फोन कर मदद करने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि सिद्धू के ग्रीस जाने के बाद हरियाणा पुलिस उसकी तलाश करते हुए पूरनपुर पहुंची थी।
 
विज्ञापन
Pilibhit Encounter big reveal Sidhu from England had called Jaspal Sunny a terrorist helper
पूरनपुर के होटल हरजी का कमरा नबंर 105 - फोटो : संवाद
आतंकियों के मददगारों की तलाश में पीलीभीत से खीरी तक एनआईए के छापे
उधर, बरेली मे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकियों के मददगारों की तलाश में एनआईए व पीलीभीत पुलिस ने पीलीभीत से लखीमपुर खीरी तक कई जगह छापे मारे हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से होटल हरजी में ठहरने के मामले में तीनों आतंकियों सहित दो मददगारों पर केस दर्ज किया है। साथ ही होटल हरजी को सील कर दिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed