{"_id":"5f8bd3388ebc3e9ba1388f3a","slug":"pilibhit-accident-news-passengers-were-asleep-roadways-split-in-two","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: नींद में थे यात्री... तेज झटका लगा और गूंजने लगी चीत्कार, भयानक था हादसा, दो हिस्सों में बंटी रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: नींद में थे यात्री... तेज झटका लगा और गूंजने लगी चीत्कार, भयानक था हादसा, दो हिस्सों में बंटी रोडवेज
Sun, 18 Oct 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत में असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ढाई बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आ रही पीलीभीत डिपो की अनुबंधित बस और बोलेरो की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 31 यात्री जख्मी हो गए। दस यात्रियों को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया है।
पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसा रात को करीब ढाई बजे हुआ। लखनऊ से यात्रियों को लेकर आ रही पीलीभीत की बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ जोर का झटका लगा और रात का सन्नाटा चीत्कारों में तब्दील हो गया। रोडवेज बस और बोलेरो दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। खाईं में गिरने के कारण अधिकांश यात्री वाहनों में फंस गए। कोई सीट के नीचे दबा था तो कोई इतना मजबूर था कि मदद के लिए बोल भी नहीं पा रहा था।
pilibhit accident
- फोटो : अमर उजाला
सबको अपने सामने मौत नजर आ रही थी। जिला अस्पताल पहुंचे घायल यात्रियों ने जब हादसे के बारे में बताया तो वहां मौजूद लोग भी सिहर उठे। यात्रियों ने बताया कि स्थानीय पीलीभीत डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस लखनऊ से शुक्रवार शाम छह बजे चली थी। हम सबको अपने घर पहुंचने की जल्दी थी क्योंकि अगले दिन नवरात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
pilibhit accident
- फोटो : अमर उजाला
सुबह जल्दी घर पहुंचकर परिवार के साथ नवरात्र की पूजा की तैयारी करनी थी। मगर, क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले साक्षात मौत से सामना होगा। ड्राइवर ने ढाबे पर बस रोककर चाय भी पी थी। रात में सबको नींद आ रही थी। तमाम साथी बस की सीटों पर सोने की मुद्रा में थे कि अचानक जोर का झटका लगा चारों ओर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
pilibhit accident
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल और पूरनपुर सीएचसी में इलाज कराने वाले यात्री हाईवे पर हुए भीषण हादसे से इतने खौफजदा थे कि सही से बोल भी नहीं पा रहे थे। एलएच शुगर फैक्ट्री में कार्यरत रामकुमार भी लखनऊ से शुक्रवार की रात 11 बजे पीलीभीत के लिए चले। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बस बोलेरो से कब टकरा गई पता ही नहीं चला। रात के सफर में बाकी यात्रियों की तरह वह भी 2.30 बजे सीट पर बैठे ही झपकी लेने लगे थे।