बरेली में स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत गांधी उद्यान समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने एक साथ एक वक्त पर सामूहिक राष्ट्रगान किया। सुबह 10 बजे शहर के चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम से सायरन की आवाज गूंजी तो जो जहां था, उसके कदम वहीं थम गए। 52 सेकेंड तक शहर में राष्ट्रगान गूंजता रहा। इसके बाद लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। हर कोई देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
स्वतंत्रता दिवस: बरेली में गूंजा जन गण मन... 52 सेकेंड के लिए थमा शहर, हजारों लोगों ने किया राष्ट्रगान
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:17 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस पर बरेली शहर ने एकजुटता का संदेश दिया। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सुबह ठीक 10 बजे शहर के विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन