फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में बवाल: बिरयानी की दुकान का अतिक्रमण हटाने पर बौखलाए लोग, हमले में भाजपा नेता समेत चार घायल, देखिए तस्वीरें

Fri, 15 Jul 2022 09:11 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Jul 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
people furious for removal of Biryani shop encroachment four injured including BJP leader
मौके पर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सावन माह के पहले ही दिन शहर में बवाल हो गया। राजेंद्रनगर में मोहम्मद इनाम की बिरयानी की दुकान का अतिक्रमण तोड़ने से बौखलाए लोगों ने छुरे लेकर भाजपा नेता अंकित भाटिया की दुकान पर हमला कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ में भाजपा नेता भाटिया समेत दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। बवाल के दौरान दो बाइक भी तोड़ दी गईं। अफसरों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल को साथ लेकर पांच घंटे में स्थिति सामान्य कर ली। 

people furious for removal of Biryani shop encroachment four injured including BJP leader
मौके पर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम की अतिक्रमण निरोधी टीम बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे राजेंद्रनगर में रामजानकी मंदिर के पास एक मार्केट में अल नवाज नाम से संचालित चिकन बिरयानी की दुकान पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। नाले पर किया गया पक्का निर्माण तोड़ने पर दुकान संचालक नवाज की टीम से नोकझोंक हो गई, लेकिन टीम ने निर्माण ध्वस्त कर दिया और वहां से लौट गई।

people furious for removal of Biryani shop encroachment four injured including BJP leader
मौके पर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद नवाज व उसके साथी दुकानदारों ने पड़ोसी भाजपा नेता एवं दवा व्यापारी अंकित भाटिया, हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी कमल राणा, नरेंद्र राणा आदि पर छुरों से हमला कर दिया। नवाज का मानना था कि इन्हीं लोगों ने नगर निगम में शिकायत करके कार्रवाई कराई है। हमला होते ही दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पथराव भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
people furious for removal of Biryani shop encroachment four injured including BJP leader
मौके पर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

इसमें एक पक्ष से भाजपा नेता अंकित भाटिया और दूसरे पक्ष से हन्नान, मुजीब और नवाज घायल हो गए। हंगामा होते देख कुछ ही देर में आसपास का पूरा बाजार बंद हो गया। भीड़ सड़क पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। 

विज्ञापन
people furious for removal of Biryani shop encroachment four injured including BJP leader
मौके पर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शांत हुआ मामला

इस मामले में भाजपा नेता यतिन भाटिया की ओर से थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के बानखाना निवासी मोहम्मद इनाम, मोहम्मद नवाज अली, रहीस, हसनान, मुजीब और कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें उनके भाई अंकित भाटिया चाकू लगने से गंभीर घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोग शांत हो गए। हालांकि, रात आठ बजे तक भीड़ सड़क पर ही जमा रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed