{"_id":"62d05298bd5b8a56ac7a3a97","slug":"inspector-beat-up-sangh-pracharak-bjp-workers-surrounded-police-post-in-bareilly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने किया निलंबित: दरोगा ने संघ प्रचारक को पीटा, भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी; हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने किया निलंबित: दरोगा ने संघ प्रचारक को पीटा, भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी; हाईवे किया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेकिंग के नाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मथुरा महानगर प्रचारक आर्येंद्र कुमार के साथ बृहस्पतिवार शाम करगैना चौकी के दरोगा ने अभद्रता कर दी। उन्होंने विरोध किया तो दरोगा ने उन पर हाथ चला दिया। इसका पता चलते ही सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत संघ के तमाम कार्यकर्ता और भाजपा नेता चौकी पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव कर बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद सीओ और इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी दरोगा को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने निलंबित कर दिया है। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
2 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के रहने वाले संघ के मथुरा महानगर प्रचारक आर्येंद्र कुमार बृहस्पतिवार शाम करगैना चौकी के पास से बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान चौकी पर तैनात दरोगा अंकित और कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। दरोगा बाइक का चालान करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
3 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दरोगा ने आर्येंद्र की पिटाई कर दी। उन्होंने अपना परिचय भी दरोगा को दिया, इसके बाद भी दरोगा के तेवर में कोई कमी नहीं आई। घटना का पता चलते ही संघ के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी और भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। तब तक सीओ किला और इंस्पेक्टर सुभाषनगर भी फोर्स के साथ पहुंच गए थे। भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी वहां पहुंच गए। उन्होंने करगैना चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर घोर आपत्ति जताई। सांसद ने तो यहां तक कह दिया कि चौकी पुलिस खनन कराती है। गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस चौकी के सामने बदायूं हाईवे पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपाइयों ने घेरी पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे बाद संघ पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं को सीओ ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। तब कार्यकर्ता माने और हाईवे से उठे। इसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता संघ कार्यालय चले गए। वहां देर रात तक बैठक चलती रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।