फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Carnival: बरेली में सिर चढ़कर बोला कार्निवल का जादू, जमकर थिरके शहरवासी, बच्चों ने की मस्ती; तस्वीरें

Tue, 14 Oct 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 10:30 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला कार्निवल के दूसरे दिन मंच पर कलाकारों ने धमाल मचाया तो शहरवासी भी झूम उठे। दिवाली कार्निवल में पहुंचे युवाओं ने जमकर मस्ती की। बच्चों ने झूलों और ऊंट की सवारी का आनंद लिया। 

विज्ञापन
people dancing and children have fun at Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Amar Ujala Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला

बरेली में अमर उजाला व महिसुधा की ओर से डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित दिवाली कार्निवल की दूसरी शाम शहरवासियों के नाम रही। सोमवार को मेले का शुभारंभ एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से लगाया गया यह मेला आपसी भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। इसीलिए सद्भावना पुलाव के साथ इसका आगाज हुआ। शहर के लिए यह गर्व की बात है।

Trending Videos
people dancing and children have fun at Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Amar Ujala Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला
एसएसवी इंटर कॉलेज व द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रमों का आगाज किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त जादूगर अंकुर ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। एक कपड़े को तिरंगा बनाया तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। 
 
people dancing and children have fun at Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Amar Ujala Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला
जोश बैंड ने लोगों को जमकर झुमाया। कलाकार श्वेता ने मन डोले रे..., ए जी ओ जी लो जी सुनो जी..., सपनों में मिलती है कुड़ी मेरी..., कजरारे-कजरारे... आदि गीत गाकर लोगों को थिरकने के लिए विवश कर दिया। डीजे के साथ कलाकार ने दर्शकों के बीच आकर जमकर डांस व मस्ती की। रात तक गानों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
people dancing and children have fun at Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Amar Ujala Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने जमकर की मस्ती
दिवाली कार्निवल में पहुंचे युवाओं ने जमकर मस्ती की। डीजे की धुन पर ग्रुप डांस किया। वहां लगे स्टॉल पर खरीदारी की। बच्चों ने ऊंट की सवारी की।
विज्ञापन
people dancing and children have fun at Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
Amar Ujala Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला
दिवाली की खुशियों को चार चांद लगा रहा कार्निवल
मोहित अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों के साथ मेले में आना काफी अच्छा रहा। दिवाली का इससे अच्छा आनंद नहीं मिल सकता। यह पर्व की खुशियों को चार चांद लगा रहा है। अमर उजाला को बधाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed