{"_id":"666a657a0b462fe2ec02d5bc","slug":"pakistani-wife-divorced-by-husband-and-threw-her-out-of-house-along-with-kids-in-bareilly-2024-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पाकिस्तानी बीवी को दिया तलाक... शौहर ने बच्चों संग घर से निकाला; दर्दनाक है पीड़िता के उत्पीड़न की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पाकिस्तानी बीवी को दिया तलाक... शौहर ने बच्चों संग घर से निकाला; दर्दनाक है पीड़िता के उत्पीड़न की कहानी
Thu, 13 Jun 2024 10:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistani wife
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान निवासी महिला इरम को बरेली स्थित ससुराल में शौहर ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बरेली कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी है। वह पहले भी पति व ससुरालवालों पर रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। पाकिस्तान के लाहौर की नस्तर कॉलोनी, ओसामा ब्लॉक निवासी इरम की शादी 2008 में बरेली के बिहारीपुर निवासी मोहम्मद अथर से हुई थी।
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
इरम का आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। वह उसे अक्सर पीटते थे। कई बार इस संबंध में पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी की थी, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ।
पीड़ित इरम
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि शादी के बाद पति कुछ काम नहीं करता है और नशा करके मानसिक रूप से परेशान करने लगा है। महिला पर 15 साल का बेटा है और सात साल की बेटी है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को पति ने उसे पीटा और तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
वीजा में रोड़ा अटकाता है पति
इरम का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से भी संबंध है। इसी वजह से उन्हें घर से निकाला है। पति अक्सर घर छोड़ने की धमकी देता था। इरम ने बताया कि वह पाकिस्तान में अपने घर जाना चाहती है।
इरम का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से भी संबंध है। इसी वजह से उन्हें घर से निकाला है। पति अक्सर घर छोड़ने की धमकी देता था। इरम ने बताया कि वह पाकिस्तान में अपने घर जाना चाहती है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
उसके वीजा में गारंटर पति और सास हैं और वीजा भी खत्म हो रहा है। ऐसे में वह पुलिस से अपेक्षा कर रही है कि तीन तलाक कानून के तहत पति पर सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले 16 साल में पति ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और उसे बेघर कर दिया।