बरेली में अमर उजाला का परिसर शुक्रवार को गुलों से गुलजार हुआ। सतरंगी बगिया और उससे उठती सुगंध पुष्प प्रेमियों के दिल को बाग-बाग कर गई। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें डीएम आवास, छावनी परिषद, जाट रेजिमेंट सेंटर, डीआरएम कार्यालय, बरेली क्लब ने अलग-अलग वर्गों में भागीदारी की है। शहरवासियों के लिए यह प्रदर्शनी शनिवार और रविवार को खुली रहेगी। पहले दिन औपचारिक शुभारंभ के बाद आईजी ने यहां सजाए गए फूलों, कैक्टस, बोन्जाई की वैरायटी को देखा और सराहा। बोर्ड पर शुभकामना संदेश भी लिखा। पार्षद राजेश अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदर्शनी के दूसरे दिन सुबह 10 बजे से ही लोग प्रदर्शनी में पहुंचने लगे। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। पुष्प प्रदर्शनी में बच्चों के लिए किड्स जोन बनाया गया है। इसमें झूले, मिक्की माउस, ट्रेन आदि लगाए गए हैं। बच्चे इसका खूब आनंद उठा रहे हैं।
पुष्प प्रदर्शनी: गुलों से गुलजार हुआ अमर उजाला का आंगन, बोन्जाई बने आकर्षण का केंद्र; देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:11 PM IST
सार
बरेली में अमर उजाला परिसर में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी प्रदर्शनी के दूसरे दिन सुबह 10 बजे से ही लोग पहुंचने लगे। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। रंग-बिरंगे फूलों के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन