फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली: महाराष्ट्र के रंग में रंगी नाथ नगरी, भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा को दी विदाई; तस्वीरें

Sun, 20 Sep 2026 09:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 20 Sep 2026 09:40 PM IST
सार

बरेली में भक्तों ने रविवार को धूमधाम के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। शहर के प्रमुख पंडालों से मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। रामगंगा घाट पर मेला जैसा नजारा दिखाई दिया। भक्तों ने रामगंगा में मूर्तियों को विसर्जित किया। 

विज्ञापन
Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
धूमधाम से निकली शोभायात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली में रविवार को शहर के प्रमुख पंडालों से गणपति की धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। रामगंगा के घाट पर भक्ति भाव के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। श्रीगणेश महोत्सव समिति की ओर से बाबू राम धर्म शाला में सजे पंडाल में दोपहर में विधि-विधान के साथ बप्पा की पूजा-पाठ कर मंगल आरती की गई जिसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में महाराष्ट्रीयन ढोल से समा बांध दिया। महाराष्ट्रीय परिधानों से सजी महिलाओं ने जमकर झूमी। नाथ नगरी महाराष्ट्र के रंग में रंगी नजर आई। 



Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
गणेश विसर्जन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में घी मंडी से शुरू हुई शोभायात्रा, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा होते हुए किला तक गई। तमाम व्यापारिक संगठनों से यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 
 
Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
गणपति की भक्ति में झूमे भक्त - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कटरा के राजा के पंडाल का विसर्जन किया गया। कटरा के राजा पंडाल में सुबह हवन-पूजन किया गया। भक्तों ने गणपति की आरती उतार कर उनसे मनोकामना मांगी, इसके बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
भक्तों ने उड़ाया रंग-गुलाल - फोटो : अमर उजाला
भजनों पर झूमे भक्त 
डीजे की धुन पर भक्त गणपति के भजनों पर जमकर नाचे। गणपति के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान अनिल पाटिल, अविनाश पाटिल, सरजेराव पाटिल, मंगेश कदम नाना साहेब गाड़े, विजय पाटिल, मंगेश कदम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Nath Nagri immersed in the spirit of Maharashtra during the Ganesh Visarjan procession in Bareilly
मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला
कटरा मानराय से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ा बाजार, साहूकारा, किला पर जाकर समाप्त हुई। इसके बाद मूर्तियों को रामगंगा के लिए ले जाया गया। रामगंगा के विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed