फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tauqeer Raza: नुपुर की गिरफ्तारी पर अड़े मौलाना, सीएम योगी की प्रशंसा की, कहा- मुख्यमंत्री राजधर्म का कर रहे पालन

Mon, 20 Jun 2022 10:17 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Jun 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Maulana Tauqir Raza protested in Bareilly regarding arrest of Nupur Sharma
मौलाना तौकीर रजा के विरोध प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बरेली में रविवार को बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को दोहराया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौलाना तौकीर रजा खां ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम समझाने के लिए कलमा पढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इस्लाम अपना लेना चाहिए। इस्लामिया ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में मौलाना तौकीर ने कहा कि इस वक्त देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा। यह बात वह पूरी दुनिया को बताएंगे। इस मौके पर मैदान में भारी उमड़ी।

Maulana Tauqir Raza protested in Bareilly regarding arrest of Nupur Sharma
लोगों को संबोधित करते मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

बरेली जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर रात आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा को रविवार को प्रदर्शन की सशर्त अनुमति दी थी। जारी अनुमति पत्र में इस्लामिया ग्राउंड पर अधिकतम 15 सौ लोगों के साथ प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। साथ ही प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की तकरीर या भाषण की अनुमति नहीं दी गई थी। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग भी मानकों के अनुसार करने के लिए कहा गया था।

Maulana Tauqir Raza protested in Bareilly regarding arrest of Nupur Sharma
विरोध प्रदर्शन के बाद घरों को लौटते लोग - फोटो : अमर उजाला

तौकीर रजा ने सीएम योगी की तारीफ की 

सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए मौलाना तौकीर ने कहा कि उन्हें प्रदेश के शासन से कोई दिक्कत नहीं है। योगी सबसे ज्यादा नापसंद थे मोदी से भी ज्यादा। लेकिन योगी राजधर्म का पालन कर रहे हैं। अयोध्या में नापाक इरादे से टोपी पहनकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने पकड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maulana Tauqir Raza protested in Bareilly regarding arrest of Nupur Sharma
प्रदर्शन को लेकर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अग्निपथ योजना पर कसा तंज

अग्निपथ योजना को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने तंज कहा। उन्होंने कहा कि जब योजना का नाम ही अग्निपथ है तो आग लगनी तय ही है। उन्होंने युवाओं के समर्थन की भी बात कही।

विज्ञापन
Maulana Tauqir Raza protested in Bareilly regarding arrest of Nupur Sharma
विरोध प्रदर्शन को लेकर शहर में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन को लेकर रही कड़ी सुरक्षा

विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुराने शहर के मुख्य बाजार सैलानी की दुकानें बंद रहीं। रात से ही पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस ने भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए। श्यामगंज चौराहे पर आरएएफ व पीएसी को तैनात किया गया और बैरिकेडिंग लगाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed