बरेली में रविवार को बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को दोहराया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौलाना तौकीर रजा खां ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम समझाने के लिए कलमा पढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इस्लाम अपना लेना चाहिए। इस्लामिया ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में मौलाना तौकीर ने कहा कि इस वक्त देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा। यह बात वह पूरी दुनिया को बताएंगे। इस मौके पर मैदान में भारी उमड़ी।
Tauqeer Raza: नुपुर की गिरफ्तारी पर अड़े मौलाना, सीएम योगी की प्रशंसा की, कहा- मुख्यमंत्री राजधर्म का कर रहे पालन
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन