फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मेरे पैसों से मेरे लिए कफन लाना...सिंदूर अपने पैसों से', अंजली ने नोट में लिखा आपकी खुशी में ही मेरी खुशी

Tue, 15 Jul 2025 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Jul 2025 09:50 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में दो बच्चों की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा है। पति और परिवार के साथ रिश्तेदारों के लिए भी बातें लिखी गई हैं। अपने आखिरी पत्र में महिला अंजलि का लिखा एक-एक शब्द उसकी पीड़ा बयां कर रहा है। आइए जानते हैं उसके सुसाइड नोट में क्या-क्या बातें लिखीं हैं। 

विज्ञापन
Married woman suicide in Lakhimpur Kheri writes many things for her husband in suicide note
lakhimpur kheri suicide - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली के मोहल्ला कमलापुर निवासी विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। विवाहिता रविवार की दोपहर ही अपने दोनों बच्चों के साथ मायके से ससुराल लौटी थी। विवाहिता की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमलापुर निवासी संगम की पत्नी अंजली (22) ने रविवार की दोपहर जहर खा लिया। आत्महत्या के पीछे कारण, ससुरालियों के बीच की अनबन बताई जा रही है। विवाहिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने पुलिस से किसी पर कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी है।

जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने अंजली को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रविवार देर रात तीन बजे अंजली ने दम तोड़ दिया।
 
Married woman suicide in Lakhimpur Kheri writes many things for her husband in suicide note
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता को ससुरालियों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
 
Married woman suicide in Lakhimpur Kheri writes many things for her husband in suicide note
अंजलि द्वारा लिखा सुसासइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुसाइड नोट में लिखा- आप मुझे समझ ही नहीं पाए... बस इतनी शिकायत है
मृतका के पास मिला सुसाइड नोट उसके जीवन का दर्द बयां कर रहा है। विवाहिता ने सुसाइड नोट में अपने पति के लिए लिखा है कि...आप मुझे समझ ही नहीं पाए...बस इतनी शिकायत है। मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों को घर और जमीन में हिस्सा जरूर देना। मैं गलत हूं, इसके लिए सभी से माफी मांगती हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Married woman suicide in Lakhimpur Kheri writes many things for her husband in suicide note
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुसाइड नोट में लिखा एक-एक शब्द विवाहिता अंजलि की पीड़ा को बयां कर रहा है। सुसाइड नोट में अंजलि ने यह भी लिखा है कि मेरे पैसों से मेरे लिए कफन लाना, वहीं सिंदूर अपने पैसों से लाना। पति के लिए दो टूक भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा है कि आपकी खुशी में ही मेरी खुशी है।
 
विज्ञापन
Married woman suicide in Lakhimpur Kheri writes many things for her husband in suicide note
अंजलि द्वारा लिखा सुसासइड नोट, अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मेरे जाने के बाद संगम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा'
तीन अलग-अलग पेज पर विवाहिता ने हर पन्ने पर अपने पति संगम का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि हम अपनी मर्जी से संगम को छोड़ रहे हैं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मेरे जाने के बाद संगम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अंजली ने दूसरी शादी करने की भी बात लिखी है। सुसाइड नोट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंजली और संगम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed