फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: बरेली के नाथ मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़... वनमंत्री, कमिश्नर और डीआईजी ने भी किया जलाभिषेक

Mon, 14 Jul 2025 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 06:45 PM IST
सार

बरेली में सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम से ही कांवड़ियों के जत्थे कछला और हरिद्वार से जल लेकर शहर आने लगे। आधी रात के बाद नाथ मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in Nath temples of Bareilly on Sawan ka Pehla Somwar
कमिश्नर और डीआईजी ने किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

बरेली में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का ज्वार लिए शिवभक्तों की लाइन सावन के पहले सोमवार को नाथ मंदिरों में लगी। भक्तों ने अपने आराध्य को नमन कर शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प, चंदन, मिष्ठान, गंगाजल चढ़ाया और बाबा का आशीर्वाद लिया। प्राचीन त्रिवटीनाथ मंदिर में वनमंत्री, मंडलायुक्त, डीआईजी ने भी जलाभिषेक किया। 



सावन के पहले सोमवार को शहर के अलखनाथ मंदिर में रविवार रात से ही जलाभिषेक की शुरुआत हो गई। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। सोमवार तड़के से ही कांवड़ियों के साथ भक्तों की लाइन भी लगना शुरु हो गई। भक्तों ने शिव चालीसा के साथ आरती का पाठ किया। शहर के बाकी नाथ मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। 

Crowds of devotees gathered in Nath temples of Bareilly on Sawan ka Pehla Somwar
कछला से गंगाजल लेकर आए कांवड़िये - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मीरगंज से कांवड़िये सूरज ने बताया कि उनका जत्था पांच वर्षों से सावन के पहले सोमवार को कछला से जल लाकर अलखनाथ मंदिर में चढ़ाते हैं। इसके बाद अपने गांव में जाकर शिवालय में जलाभिषेक करते हैं। कैंट में स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर में महाआरती के बाद भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर से शुरू हुई लाइन तालाब से होते हुए गेट तक पहुंच गई। भक्तों के जयकारों से शिवालय गूंज उठा। मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था की गई भी। 

Crowds of devotees gathered in Nath temples of Bareilly on Sawan ka Pehla Somwar
पशुपतिनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर बने इस मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में कछला व हरिद्वार से आए कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। सुभाषनगर के तपेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना मांगी। शहर के मढ़ीनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालायों ने भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in Nath temples of Bareilly on Sawan ka Pehla Somwar
शिवालय में पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
त्रिवटीनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़
त्रिवटीनाथ मंदिर में महाआरती के बाद भक्तों ने जलाभिषेक किया गया। मंदिर को रंग बिरंगे फूलों लाइटों से सजाया गया। मंदिर में भक्तों की लाइन मंदिर के बाहर तक लगी रही। मंदिर में सुबह वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने जलाभिषेक किया। उन्होंने सभी शिवभक्तों को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in Nath temples of Bareilly on Sawan ka Pehla Somwar
कमिश्नर और डीआईजी ने किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
वनमंत्री के बाद मंदिर में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर में पहुंची प्रिया शुक्ला ने बताया कि वह सावन के हर सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आती है यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। दोपहर तक मंदिरों ने जलाभिषेक का दौर चलता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed