{"_id":"6864bcf7553a59af620175c3","slug":"man-killed-his-father-and-step-brother-in-a-property-dispute-in-bareilly-2025-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता और सौतेले भाई की हत्या: बेटे ने एक दिन पहले दी थी धमकी, फिर कार से कुचलकर मार डाला; पढ़ें पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता और सौतेले भाई की हत्या: बेटे ने एक दिन पहले दी थी धमकी, फिर कार से कुचलकर मार डाला; पढ़ें पूरी कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:07 AM IST
सार
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव अलगनी में संपत्ति और लोन पर लिए एक लाख रुपये के विवाद में मंगलवार को युवक ने खून के रिश्ते का कत्ल कर दिया। उसने कार से कुचलकर अपने पिता और सौतेले भाई की हत्या कर दी। जानिए इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी...
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी ने इसी कार से सौतेले भाई और पिता को कुचला था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव अलगनी में संपत्ति और लोन पर लिए एक लाख रुपये के विवाद में कार सवार युवक ने बाइक सवार पिता और सौतेले भाई की कुचलकर हत्या कर दी। उसने मंगलवार को दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
गांव निवासी नन्हे खां (62) और उनका बड़ा बेटा मिसिरयार खां (33) दोपहर बाद बाइक से घर से फरीदपुर आ रहे थे। नन्हे की दूसरी पत्नी के बेटे मकसूद खां ने अपनी कार से उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार से कुचलकर बाइक सवार नन्हे व मिसिरयार खां की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग नन्हे और उनके बड़े बेटे मिसिरयार खां की हत्या संपत्ति के असमान बंटवारे का नतीजा बताई जा रही है। नन्हे अपने बड़े बेटे पर ज्यादा खर्च करते थे। इससे दूसरा बेटा उनसे रंजिश मानने लगा था। सीओ फरीदपुर संदीप कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नन्हे खां ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी हुस्नबानो से हुई थी। हुस्नबानो की संतान मिसिरयार थे। हुस्नबानो की मौत के बाद नन्हे खां ने बहेड़ी के मितहापुर निवासी जरीना से दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी की संतान मकसूद खां है। विवाद की वजह से जरीना नन्हे खां और मकसूद को छोड़कर चली गईं। नन्हे खां ने पिता होने का फर्ज निभाया और दोनों बेटों की शादी कर दी। दोनों के बच्चे भी हैं।
3 of 7
आरोपी मकसूद खां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा बेटा मिसिरयार गांव में किराना की दुकान चलाता था। मकसूद वैन चलाकर परिवार पालता था। नन्हे अपने बड़े बेटे मिसिरयार खां के साथ रहते थे, जबकि मकसूद मकान के दूसरे हिस्से में रहता था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि नन्हे ने अपनी 22 बीघा जमीन में से चार-चार बीघा जमीन दोनों बेटों को जोतने-बोने के लिए दी थी। मकसूद जिद करता था कि कुल जमीन का एक तिहाई हिस्सा उसे चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आरोपी की कार, घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने लिया कर्ज तो दी धमकी
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि नन्हे अपने बड़े बेटे के परिवार पर ही खर्च करते थे। नन्हे ने अपनी जमीन पर तीन लाख रुपये का लोन लिया था। सोमवार को वह बैंक से रुपये निकाल कर लाए। तब मकसूद ने उसमें से एक लाख रुपये मांगे। नन्हे ने रुपये देने से मना किया तो मकसूद अपने पिता व सौतेले भाई को जान से मारने की धमकी देकर चला गया था।
विज्ञापन
5 of 7
मृतकों की बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पहले संज्ञान लेती तो बच सकती थी पिता-पुत्र की मौत
दोहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस पहले से संज्ञान लेती तो पिता-पुत्र की जान बच सकती थी। मकसूद अक्सर पिता से लड़ता था। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार को जब मकसूद ने धमकी दी, तभी नन्हे ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने सोमवार को वीवीआइपी ड्यूटी में व्यस्त होने की वजह से इसे घरेलू विवाद मानकर संज्ञान नहीं लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।