बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को 22 मेधावियों को पदक मिले। वर्ष 2021 से 2024 तक के 576 विद्यार्थियों को उनकी उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें बीवीएससी एडं एएच के 41, एमवीएससी के 328 और पीएचडी के 207 विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को विभिन्न श्रेणियों में 35 विशिष्ट अवार्ड भी दिए गए। इसमें दो को मानद उपाधि, 14 को उत्कृष्ट महिला छात्र एवं वैज्ञानिक पुरस्कार व 19 विशिष्ट अवार्ड शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
आईवीआरआई में मेधा का सम्मान: 22 मेधावियों को पदक... 576 को मिली उपाधि, देखें दीक्षांत समारोह की तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:58 AM IST
सार
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावियों को उपाधि व पदक देकर सम्मानित किया। कई विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को विभिन्न श्रेणियों में 35 विशिष्ट अवार्ड दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन