बरेली के बड़ा बाइपास पर सीबीगंज थाना क्षेत्र में गांव परधौली और ट्यूलिया के बीच शुक्रवार रात लगातार दो सड़क हादसों में बाइक सवार स्कूल गार्ड की मौत हो गई। उसका शव उठाकर रोड खुलवाते वक्त ट्रक पलटने से तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। हाईवे दो घंटे तक जाम रहा। रात नौ बजे के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया।
Bareilly Accident: हादसे में युवक की मौत, शव हटवा रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर ट्रक पलटा; छह घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:42 PM IST
सार
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी राजवीर यादव दिल्ली पब्लिक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। शुक्रवार शाम सात बजे करीब वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को बड़ा बाइपास पर गांव परधौली और ट्यूलिया के बीच कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन