फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से तबाही: बदायूं में कहीं गिरी छत तो कही दीवार, युवक की मौत... 12 घायल; फसलों को भारी नुकसान

Fri, 13 Sep 2024 12:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
man died and 12 people injured due to heavy rain in Budaun
प्रदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बदायूं जिले में बारिश अब आफत बन गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवा और बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं 24 घंटे में बारिश के दौरान अलग-अलग जगहों पर मकान-दीवार गिरने से हादसे भी हुए हैं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराहा में बृहस्पतिवार की रात कच्ची छत गिरने से युवक की मौत हो गई। गांव सराहा निवासी प्रदीप (20) पुत्र भूशंकर कमरे में अकेला सो रहा था। बारिश की वजह से अचानक कच्ची छत भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उसको मलबे से निकाला। उसे इलाज के लिए बदायूं ले जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

man died and 12 people injured due to heavy rain in Budaun
गांव नगरिया में गिरा कच्चा मकान - फोटो : अमर उजाला

दीवार गिरने से मलबे में दबा परिवार, नौ घायल
उसावां क्षेत्र के गांव नगरिया अभय में दीवार ढह गई, जिसके मलबे में तीन छोटे बच्चों सहित नौ लोग दब गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। गांव निवासी भूरे सिंह यादव ने बताया कि दीवार के सहारे सीमेंट की चादरें डाली थीं। शाम करीब छह बजे पूरा परिवार घर पर था कि अचानक दीवार गिर गई। इसी बीच सीमेंट की चादरें गिरने से परिवार के लोग दब गए।  घायलों में मदनपाल (30), सुभाष (26), भूपेंद्र (18), गुड्डो देवी (52) , पूजा (16) , अल्पना (24 ) एल्विश (2 ) पारष (4 ), तनुष्का (6 ) शामिल हैं।

man died and 12 people injured due to heavy rain in Budaun
गांव भोजपुर में गिरी कच्ची दीवार - फोटो : अमर उजाला

कच्ची दीवार गिरने से तीन लोग घायल
कादरचौक क्षेत्र के गांव भोजपुर में कच्ची दीवार गिरने से तीन लोग दबकर घायल हो गए, जबकि पालतू पशु मर गया। घायलों को बदायूं में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव भोजपुर निवासी हरी सिंह की पत्नी ऊषा, भांजी ज्योति व बेटा हिमांशु बैठे हुए थे। बारिश की वजह से शाम करीब 5.30 बजे अचानक दीवार गिर गई, जिसके मलबे में वे लोग दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man died and 12 people injured due to heavy rain in Budaun
स्कूल की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
स्कूल की गिरी दीवार
बिसौली क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल तारापुर में बृहस्पतिवार सुबह अचानक चहारदीवारी गिर गई। स्कूल का अवकाश होने की वजह से छात्र-छात्राएं नहीं थे। उसावां के वार्ड नौ में गूरा कॉलोनी में स्थित नीम का पेड़ बृहस्पतिवार की सुबह गिर गया। गनीमत रही कि आसपास कोई नहीं था। वहीं गांव लभारी में बुधवार की रात टिनशेड पर बिजली  गिर गई। 
विज्ञापन
man died and 12 people injured due to heavy rain in Budaun
खेत में गिरी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
बारिश से फसलों का नुकसान 
जिले में बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। बारिश से खेतों में धान और बाजरा की फसल गिर गई है। सबसे ज्यादा नुकसान धान, बाजरा, ज्वार और मिर्च को हुआ है। उत्पादकों में यशपाल सिंह ने बताया कि धान के पौधों में बालियां निकल रहीं है। तेज हवा के साथ बारिश की वजह से धान की फसल गिर गई है। उन्हीं खेतों में धान सुरक्षित है, जहां पौधे पूरी तरह बढ़वार नहीं पकड़ पाए हैं। इसी तरह बाजरा की फसल के जरिये भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। बाजरा भी करीब दो- तीन सप्ताह बाद पकने के कगार पर है। भागमल चौधरी के मुताबिक, धान, बाजरा और ज्वार की फसल को करीब 30 फीसदी तक नुकसान हो गया है। शिमला और सादा मिर्च की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। शिमला मिर्च की इसी महीने रोपाई हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed